0 महाराष्ट्र के नंदूरबार स्थित शहादा में बन रहा है भगवान विष्णु का भव्य तीर्थ धाम/ लक्ष्मीपति नारायण की मूर्ति है २४ करोड़ की लागत से निर्मित: संत लोकेशानंद महाराज - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र के नंदूरबार स्थित शहादा में बन रहा है भगवान विष्णु का भव्य तीर्थ धाम/ लक्ष्मीपति नारायण की मूर्ति है २४ करोड़ की लागत से निर्मित: संत लोकेशानंद महाराज

कल मंगलवार के दिन दक्षिण मुंबई स्थित दैनिक  दो बजे दोपहर कार्यालय में पधारे संत लोकेशानंद महाराज ने संपादक मंडल, कई समाचार पत्रों एवम चैनलो के वरिष्ठ पत्रकारों से बात चीत की।

सनातन धर्म पर एक ओर जहां लोकेशानन्द स्वामी ने विस्तार से चर्चा की, उन्होंने कहा कि सनातन का अर्थ है जो शाश्वत है, जिसका न आदि है और न ही अंत।
वहीं यह भी कहा कि सनातन धर्म के आदि स्वयं नारायण विष्णु हैं और उनके मंदिर दुर्लभ भी हैं।

 दक्षिण भारत में स्थित स्वामी पद्मनाभ मंदिर निर्माण के लगभग ५५०० वर्ष बाद महाराष्ट्र के नाशिक के निकट नंदूर बार क्षेत्र स्थित शहादा में भव्य विष्णु भगवान का मंदिर निर्मित हो रहा है। 
लक्ष्मीपति नारायण की मूर्ति को अंतिम रूप देने में देश भर के कलाकार जुटे हुए हैं।
शेषाशयी मुद्रा की मूर्ति ११ फीट लंबी होगी जिसमे पांच धातुएं समाहित होंगी। इस मूर्ति का वजन २१ हजार किलो तक होगा।
धातुओं की जानकारी देते हुए स्वामी जी ने जानकारी दी की लगभग २१ किलो स्वर्ण , २१० किलो चांदी,  १५ टन तांबा, जिंक ६ टन समेत १ अन्य धातु को मिलाकर पांच धातुओं से भगवान नारायण की शेषशायी मुद्रा में गर्भ गृह के अंदर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सहित स्थापना की जाएगी।
इन धातुओं से निर्मित होने वाली विश्व भर में यह ऐसी पहली प्रतिमा होगी और यह शहादा धाम भू वैकुंठ समान प्रसिद्ध होगा, ऐसा स्वामी लोकेशानंद जी ने कहा।
 

( दो बजे दोपहर कार्यालय, के के चैंबर, सीएसएमटी, मुंबई में पत्रकारों, शिक्षाविद एवम प्रबुद्ध जनों के बीच स्वामी लोकेशानंद जी महाराज)

शहादा धाम में नारायणपुरम तीर्थ के नाम से इस भव्य वैश्विक स्तर के लक्ष्मीपति नारायण के  मंदिर का निर्माण हो रहा है।
भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में शेष नाग की शैय्या पर विराजमान यह दिव्य मूर्ति के साथ ही मंदिर में ५१०० शालिग्राम स्वरूप भी विराजमान होंगे।

स्वामी लोकेशानंद जी के दर्शन एवम मंदिर की जानकारी लेने के लिए दोपहर हिंदी दैनिक के संपादक अरुण लाला, शहर संपादक अमित बृज,  शहर संपादक धीरज सिंह, एन के पुरोहित, व्यापारी मुनीब चौरसिया,  वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल, बृजभान जैसवार, सौरभ गुप्ता, शिक्षाविद भारत मलिक मौजूद रहे। दैनिक दो बजे दोपहर को स्वामी जी ने अच्छी पत्रकारिता करने के उपलक्ष्य में अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।
 

No comments