रेपो रेट स्थिर, कोई बदलाव नही: रिजर्व बैंक
४ से ६ अक्टूबर तक तीन दिवसीय चली आर्थिक समीक्षा बैठक में रिजर्व बैंक ने आज रेट्स को स्थिर रखने की घोषणा की है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार रेपो रेट पूर्ववत ६.५% रहेगा। भारत के विकास दर भी इस वित्तीय वर्ष 2023/24 के लिए पूर्वानुमानित 6.5% ही रखा गया है।
मंहगाई दर को 2 से 6% के बीच रखने की कवायद जारी है। गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार अगले 6 महीने तक इस वित्तीय वर्ष महंगाई दर के 5.4% तक रहने के अनुमान है।
आरबीआई ने कहा है कि बैंकिंग सिस्टम में मौजूद अधिक मौद्रिक व्यवस्था को यदि कम करने की जरूरत पड़ी ( tightening excess liquidity in banking system) तो OMO ऑपरेशन के तहत जरूर किया जाएगा।
जानकारों का मानना है कि यह निर्णय अपेक्षा के अनुसार ही आया है। यदि अधिकतम ब्याज दरें लंबे समय तक रहीं, तो इसका व्यापक असर कॉरपोरेट जगत, उपभोक्ताओं एवम निर्माण, सर्विसेज क्षेत्र पर भी पड़ेगा।
No comments
Post a Comment