गोरेगांव जय भवानी सोसाइटी में आग/ ७ मौतें, ५१ घायल/ मुख्यमंत्री शिंदे ने जताया गहरा शोक/ रात तीन बजे घटी आग लगने की घटना
मुंबई के उपनगर गोरेगांव में उन्नत नगर, एम जी रोड स्थित SRA बिल्डिंग ५ मंजिला जय भवानी की २००० वर्ग फीट में फैली कार पार्किंग में आग लग गई।
देखते ही देखते पार्किक की ४ गाड़ियों, ३० के लगभग दुपहिया वाहनों में आग लग गई। लपटें इतनी ऊपर उठी की रहिवासी घरों तक पहुंचने लगी।
अगल बगल की सोसाइटी के लोग बाहर निकल आए।
फायर ब्रिगेड, पोलिस, मनपा की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं । बड़ी मशक्कत के बाद सुबह ६:५५ के करीब आग पर काबू पाया जा सका। उसमे ८ फायर इंजन, पांच जंबो टैंकर, वाटर टैंक, मोडी जा सकनेवाली सीढ़ी, क्विक रिएक्शन बेहिकल का प्रयोग हुआ।
(प्रतीकात्मक)
इस भीषण लेवल २ की आग में ५ महिलाओं समेत २ अन्य की मौत हो गई जबकि ५१ से अधिक घायल हुए हैं ,जिनमे २२ महिलाएं हैं। कुछ की हालत गंभीर है ,कुछ को डिस्चार्ज कर दिया गया। घायलों को जोगेश्वरी ट्रॉमा सेंटर, विले पारले के कूपर अस्पताल, एच बी टी अस्पताल ले जाया गया।
(पार्किंग स्लॉट में आग लगने के बाद एक पुलिस कर्मी
स्पॉट का निरीक्षण करते हुए)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तुरंत आयुक्त एवम प्रशाशन व्यवस्था से बातचीत की और घायलों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया। हादसे में मरे लोगों के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घायलों का उपचार राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, ऐसा निर्देश सी एम शिंदे ने दिया है।
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने सरकारी यंत्रणाओं द्वारा घायलों को यथा संभव सभी मदद दिए जाने का निर्देश दिया है और इस घटना से आहत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
पीएम मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है ।मृतकों के परिजनों को २ लाख, घायलों के लिए ५० हजार के आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
इकबाल सिंह चहल, मनपा आयुक्त एवम मुंबई शहर एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा कि लोगों की मौत आग में झुलसने नही हुई बल्कि आग की लपटों से उठे धुएं के चलते सांस लेने में लोगों को बड़ी तकलीफ होने लगी थी, जिसके चलते जान गई।
No comments
Post a Comment