नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में मौत का आंकड़ा ४८ घंटो में हुआ३१/ शिंदे गुट शिवसेना के सांसद हेमंत पाटिल ने डीन से साफ करवाया अस्पताल का टायलेट
नांदेड़ क्षेत्र से शिवसेना( शिंदे गुट) के सांसद हेमंत पाटिल ने खबरों के बाद अस्पताल का दौरा किया और डीन डॉक्टर वाकोडे को पकड़ लिया। अस्पताल में मौजूद टॉयलेट रूम को साफ करवाया। डीन ने वाइफर से गंदे टॉयलेट को खाली किया। सांसद पाइप पकड़े हुए पानी डाल रहे हैं।
डीन ने सोमवार को उचित इलाज की लापरवाही से इनकार किया था।
सांसद की इस घटना पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ का कहना है कि सांसद,अस्पताल के इतने बुरे दिन आने से पहले तक कहां गायब थे? यह केवल स्टंटबाजी है।
बता दें कि ७१ अन्य मरीजों का इलाज इस अस्पताल में जारी है। मौत पर डीन का कहना है कि इलाज उन पर भी किया गया पर असर नही हुआ।
नांदेड़ की इस घटना के बाद कांग्रेस के राहुल गांधी ने X सोशल ऐप पर प्रतिक्रिया दी थी कि भाजपा प्रचार पर करोड़ों खर्च करती है लेकिन अस्पताल की सुविधाओं के लिए पैसे नहीं हैं।
No comments
Post a Comment