0 दिल्ली से गुवाहाटी जानेवाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी/ ६ की मौत, १०० से अधिक घायल - Khabre Mumbai

Breaking News

दिल्ली से गुवाहाटी जानेवाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी/ ६ की मौत, १०० से अधिक घायल

दिल्ली के आनंद विहार से गुवाहाटी असम जानेवाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस २१ डब्बेवाली ट्रेन कल बिहार के  बक्सर क्षेत्र में  पटरी से नीचे उतर गई। जिसके चलते ६ यात्रियों की मौत एवम १०० से अधिक घायल हो गए हैं।
यह ट्रेन आनंद विहार, दिल्ली से असम के कामाख्या जा रही थी। घटना  बीते बुधवार रात ९.३५ की है।

२१ कोच वाली इस ट्रेन संख्या १२५०६ के लगभग १२ कोच बिहार बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इसमें २ से ३ वातानुकूलित कोच भी पलट गए और ट्रैक के दूसरी ओर गिर पड़े। रघुनाथपुर स्टेशन का क्षेत्र दानापुर विभाग के अंतर्गत लगता है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेंदर कुमार के अनुसार राहत कार्य जारी हुआ है, डब्बो को व्यवस्थित करने, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस घटना की पूरी जांच जारी है, नुकसान का पूर्णतः आंकलन किया जाना बाकी है। अन्य पैसेंजर ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। अभी तत्काल रूप से दोनों दिशाओं में ट्रेन के आवागमन को स्थिर बनाने की दिशा में काम जारी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरा व बक्सर के उच्च अधिकारियों को त्वरित घटना स्थल पर जाने और स्थिति को नियंत्रित करने का निर्देश जारी किया।






No comments