भारत का औद्योगिक विकास दर 10.30%, जुलाई के 6% की तुलना में अगस्त की स्थिति मजबूत/ मंहगाई दर भी नियंत्रित:६.८३% के मुकाबले अब 5.02% पर
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत के औद्योगिक उत्पादन विकास की दर 6% जुलाई में रही जो अगस्त में 4% बढ़कर 10.3% तक पहुंच गई है इसके अतिरिक्त खुदरा महंगाई दर भी 6.83 प्रतिशत अगस्त के आंकड़ों के तुलना में सितंबर में 5.02% पर आ गई है।
मंहगाई दर पिछले तीन महीने का न्यूनतम स्तर है।
यह औद्योगिक विकास दर पिछले 14 महीनो का सर्वाधिक स्तर है।
दोनो ही आंकड़ों में मजबूत स्थिति से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहारा मिलता दिख रहा है ,ऐसा जानकारों का मानना है। आपको बता दें कि हाल ही में इंटरनेशनल मोनेट्री फंड ने भी भारत के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के विकास की दर अनुमान 2024 वित्तीय वर्ष के लिए 5.8% से बढ़ाकर 6.3% कर दिया है।
बीते दिन रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की और उसे 6.5% पर ही बरकरार रखा । हालांकि गवर्नर शक्तिकांत दास ने जरूर कहा कि जरूरत पड़ी तो अधिक लिक्विडिटी को बाजार से कम करने के लिए OMO ऑपरेशन जैसे कदम भी उठाएगी। कुछ समय पहले तक कैश रिजर्व रेश्यो में अतिरिक्त 10% राशि सभी बैंकों को रखने के निर्देश भी जारी किए गए थे जिसे अब वापस लिया गया है।
No comments
Post a Comment