0 मेरा युवा भारत का हो रहा गठन/ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया जाएगा राष्ट्र को समर्पित : अनुराग ठाकुर - Khabre Mumbai

Breaking News

मेरा युवा भारत का हो रहा गठन/ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया जाएगा राष्ट्र को समर्पित : अनुराग ठाकुर

कल 11 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में मेरा युवा भारत स्वास्थ्य संस्थान का निर्माण किया जा रहा है। 31 अक्टूबर को आयरन मैन ऑफ इंडिया साधारण वल्लभभाई पटेल की जयंती पर इसे राष्ट्र के लिए समर्पित किया जाएगा।

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि मेरा युवा भारत स्वायत् संस्थान युवाओं को ध्यान में रखकर गठित किया जा रहा है। भारत की आबादी का 27 प्रतिशत हिस्सा युवा वर्ग का है । इस संस्थान में युवाओं के विचार ,स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं अन्य विभाग के विकास को लेकर किया जाएगा। एक विकासशील राष्ट्र के विकसित होने की दिशा में यह कदम उठाए जा रहा है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य युवाओं के विचार, परिश्रम , आकांक्षाओं को एक मंच पर लाना है और युवाओं का विकास ही प्रमुख उद्देश्य है। शाह ने  मेरा युवा भारत इस ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म के  गठन को मंजूरी देने के लिए पी एम मोदी का आभार भी जताया।


इस कार्यक्रम के तहत MyBharat ऐप १५ से २९ वर्ष के युवाओं की हर सरकारी नीति, पहलुओं में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। केंद्रीय योजना राष्ट्रीय युवा नीति में भी इसका सहयोग मिलेगा।




No comments