0 इजरायल हमास युद्ध का भारत में हो रहा असर/ कई उद्योग के माल निर्यात ठप/ गारमेंट, खाद्य, ऑटो, हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उद्योग पर पड़ सकता है बुरा असर - Khabre Mumbai

Breaking News

इजरायल हमास युद्ध का भारत में हो रहा असर/ कई उद्योग के माल निर्यात ठप/ गारमेंट, खाद्य, ऑटो, हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उद्योग पर पड़ सकता है बुरा असर

इजरायल और हमास के बीच पिछले काफी दिनों से युद्ध चल रहा है जिसमें हजारों लोगों की जाने जा चुकी हैं । अब भी यह युद्ध विराम की तरफ बढ़ता नहीं दिखाई दे रहा है। अब इसका व्यापक असर भारत में भी पड़ रहा है। भारत में नई दिल्ली के पास गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित 12000 से अधिक कंपनियों पर इसका संकट मंडरा रहा है। यहां ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल गारमेंट, हस्तशिल्प, खाद्य उद्योग से संबंधित कई कंपनियां है जहां से माल निर्यात किए जाते हैं। निर्यात पर इस युद्ध की वजह से बुरा असर पड़ रहा है।


उद्योग विहार के उद्यमियों का कहना है कि जिस तरह से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है उसके चलते उनके द्वारा दिया हुआ पहले का आर्डर हम वहां नहीं भेज पा रहे हैं और नए आर्डर मिलने में भी दिक्कत आ रही है।

मानेसर गारमेंट्स के मालिक सतीश चंद के अनुसार देश भर के ४ प्रतिशत गारमेंट व्यापारी यहां से अपना माल निर्यात करते है जिस पर इस युद्ध के चलते संकट खड़ा हो गया है।

 अब सामने दिवाली, क्रिसमस, नए वर्ष के त्योहार हैं और ऐसे में इन उद्यमियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सबसे अधिक मार फूड इंडस्ट्री को पड़ेगी, क्यों कि ये अधिक समय तक तैयार माल सुरक्षित नहीं रख सकते।

प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड के अध्यक्ष दीपक मैनी के अनुसार १०० करोड़ का कारोबार टेक्टाइल का है जिसे नुकसान तो होगा ही, साथ ही हस्तकला उद्योग को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। कई उद्यमियों ने इजरायल में पैसे लगा रखे हैं ,उन्हे तो सीधे सीधे नुकसान उठाना पड़ेगा।




No comments