शिक्षिका पूर्णिमा पांडेय को सेवा संपूर्णता सम्मान/ महाराष्ट्र के कई जिलों से शिक्षक, प्राध्यापक, वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद
(कुर्ला नेहरू नगर मनपा विद्यालय में आयोजित सेवा साफल्य सम्मान समारोह में श्रीमती पूर्णिमा पांडेय को सम्मानित करते हुए शिक्षाविद श्री रामसेवक पांडेय व अन्य)
इसी क्रम में कल ३० सितंबर के दिन मुंबई के उपनगर कुर्ला पूर्व ,नेहरू नगर स्थित मनपा विद्यालय में श्रीमती पूर्णिमा पांडेय का सेवा संपूर्णता सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह सम्मान में राम सेवक पाण्डेय: श्रीं गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल मुंबई अध्यक्ष, पूर्व उपशिक्षणाधिकारी राम चंद्र पांडेय, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शिक्षाविद राम हित यादव, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी काले जी, कविवर जयप्रकाश मिश्र मिलिंद जी, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से मौजूद महिला शक्ति, हिन्दी भाषा प्रमुख दयानंद तिवारी जी काफी संख्या में शिक्षक, पूर्व प्रधानाध्यापक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजक उपस्थित रहे। महोदया पूर्णिमा पांडेय का जन्मदिन भी परिवार वालों ने सभागृह में हिन्दू सनातनी परंपरानुसार मनाया।
हिन्दी ,उर्दू ,मराठी, इंग्लिश मीडियम स्कूल के भी शिक्षा प्रेमी मौजूद थे। उपेन्द्र राय ने कार्यक्रम संचालन में बहुत सुंदर प्रशंसनीय संचालन कर सभा गृह को उत्सुक बनाए रखा। संचालन और स्वागत में आलोक सिंह , श्रीमती चड्ढा, संतोष गुप्ता इत्यादि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
सभा अध्यक्ष पूर्व उपशिक्षणाधिकारी रामचंद्र पांडेय जी ने बहुत सुंदर विचार व्यक्त करते हुए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने की हिदायत दी। पूर्णिमा पाण्डेय महोदया ने सारगर्भित भावनाओं से सब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की एवम आभार प्रकट किया।
No comments
Post a Comment