0 X ऐप पर boycott Indo-Pak match का चल रहा ट्रेंड/अहमदाबाद में वर्ड कप मैच के आयोजन को लेकर नाराज देशवासियों का गुस्सा सोशल ऐप पर लाखों की संख्या में - Khabre Mumbai

Breaking News

X ऐप पर boycott Indo-Pak match का चल रहा ट्रेंड/अहमदाबाद में वर्ड कप मैच के आयोजन को लेकर नाराज देशवासियों का गुस्सा सोशल ऐप पर लाखों की संख्या में

वर्ल्ड कप मैच 2023 में 14 अक्टूबर को गुजरात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है।

 इस मैच को लेकर बीसीसीआई ने जिस तरह का आयोजन किया है उसको लेकर भारतवासियों में काफी गुस्सा है । सोशल एप एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह गुस्सा देखने को मिल रहा है जहां यूजर्स ने ऐसे वीडियो शेयर किए हैं जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटरों का स्वागत करने के लिए बीसीसीआई के माध्यम से डांस गर्ल्स को भेजा गया जो उनके स्वागत में नृत्य करती नजर आईं। उन क्रिकेटरों के गले में स्वागत के लिए शॉल ओढती हुई तस्वीरें, ऊपर से फूल, गुब्बारे की बौछार भी हुई है।


यूजर्स का कहना है कि 13 सितंबर 2023 , ठीक महीने भर पहले पाकिस्तान ने आतंकी भेजे जिसमें मुठभेड़ में हमारे दो जवानों और एक पुलिस अधिकारी को वीरगति मिली।
ठीक महीने भर नही बीते और पाक क्रिकेटरों के स्वागत में महिलाएं नचवाई जा रही हैं।
इतना ही नहीं कई भारतीय बॉलीवुड सिंगरों सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन, अरिजित सिंह जैसों को मैच शुरू होने से पहले गवाया जाएगा, जिसकी तैयारी की गई है।

यूजर्स का कहना है, भारतीय सेना पाक सेना को नही जानती, हम भारतवासियों को नही जानती,  फिर भी हमारी रक्षा में उनसे लड़ती है, जान देती है।
हमारी सरकार फिल्म, मैच के जरिए पाकिस्तानी लोगों के सम्मान में बिछ जाती है।  यह शहीदों का अपमान है।

कई यूजर्स ने अपील की है, X ऐप पर घोषित किया है कि वह मैच नहीं देखेंगे।

उल्लेख कर दें कि बीसीसीआई( बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह हैं।
पूरी दुनिया से लोग भारत पाक मैच देखते हैं, इस मैच के लिए बहुत से फर्जी टिकट्स भी बेचे गए हैं।







No comments