सकल मराठा समाज के नेतृत्व में मराठा समाज का प्लाजा दादर में आंदोलन, बीते दो दिनों में बीड़, जालना, उस्मानाबाद, औरंगाबाद में कई गाड़ियां जली, दुकानों पर पथराव, पुलिस की लाठी चार्ज का तीव्र विरोध/
मराठा समाज के आरक्षण को लेकर लड़ाई फिर आक्रामक हो गई है।
१९८० से शुरू हुई मांग अब तक कई बार आंदोलन का रूप ले चुकी है।
मराठा समाज की शीर्ष नेतृत्व वाली संस्थान सकल मराठा समाज के नेतृत्व में मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों में आंदोलन किया गया। शुक्रवार को हुए आंदोलन को रोकने के लिए समाज के लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया।
इसके विरोध में कई सरकारी गाड़ियां जला दी गईं। कई दुकानों , वाहनों पर पथराव किया गया। कल मध्य महाराष्ट्र के कई परिसर नंदूरबार, लातूर, उस्मानाबाद, छत्रपति संभाजी नगर( औरंगाबाद) बीड़, जालना, हिंगोली, परभणी में बंद रखने का ऐलान किया गया है।
मुंबई में हुई मराठा समाज की सभा में आज रविवार के दिन प्लाजा , दादर में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
जालना के अंतर्वली सराती ग्राम परिसर में राज्य राखीव पुलिस बल की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
सकल मराठा समाज के नेतृत्व मंडल मुंबई कोल्हापुर नाशिक में अपनी सभाएं लेकर आगे की कार्यक्रम की दिशा तय करेगा।
शुक्रवार की हिंसा में ४० से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जालना के गोंडी में प्राथमिकी दर्ज कर १८ उपद्रवियों के खिलाफ मामला बुक किया गया है।
धाराओं ३०७, ३३३,३५३ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जालना के एस पी तुषार दोषी ने इस बारे में मीडिया ब्रीफिंग दी है।
राज्य के सीएम और डेप्युटी सीएम फड़नवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने और राजनीतिक पार्टियों से परिस्थिति का फायदा नहीं उठाने की विनती की है।
No comments
Post a Comment