0 राजस्थान के नचिलकोटा में २० वर्षीया युवती को नग्न घुमाने का मामला; सरकारी नौकरी १० लाख की सहायता देंगे सीएम गहलोत/ ७ आरोपी अब तक गिरफ्तार, अन्य ३ अस्पताल में एडमिट- एन एम दिनेश, अतिरिक्त निदेशक पुलिस प्रशासन - Khabre Mumbai

Breaking News

राजस्थान के नचिलकोटा में २० वर्षीया युवती को नग्न घुमाने का मामला; सरकारी नौकरी १० लाख की सहायता देंगे सीएम गहलोत/ ७ आरोपी अब तक गिरफ्तार, अन्य ३ अस्पताल में एडमिट- एन एम दिनेश, अतिरिक्त निदेशक पुलिस प्रशासन

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले नचलकोटा गांव  धरियावद में शुक्रवार को बड़ी ही मानवता को शर्मशार करने वाली घटना घटी है।
यहां 20 वर्षीय महिला को जो 7 महीने पेट से है उसे उसके ससुराल वालों ने न केवल मारा पीटा बल्कि कपड़े भी फाड़ दिए और नग्न अवस्था में पूरे गांव वालों के सामने घुमाया गया।

(प्रतीकात्मक इमेज: राजस्थान पोलिस )

दरअसल पीड़िता लगभग 15 दिन पहले अपने ससुराल से 3 किलोमीटर दूर नाचिलकोटा गांव में एक शिवा नाम के व्यक्ति के यहां रह रही थी।

ससुराल वालों को इसका पता चला तो उसके यहां से जबरन पीड़िता को अपने गांव ले आया गया और यहां पति ससुर स समेत 10 लोगों ने उसे सरेआम मारा पीटा कपड़े फाड़े और पूरे गांव वालों के सामने नग्न अवस्था में घुमाया उसके बाद पीड़िता युवती को इस अवस्था में उसके माता-पिता के यहां छोड़कर चले गए।

शुक्रवार देर शाम को ही पीड़िता ने स्थानीय पुलिस थाने में इन दसों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दविश देकर दसों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि इनमें से तीन लोग अभी हालत नहीं पहुंचे हैं क्योंकि उन्हें पकड़ने की कोशिश में हाथापाई हो गई और तीनों को कुछ छोटे भी आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल से ठीक होते ही इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस संगीन मामले में राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत ने कहा कि इस तरह के अपराधिक लोगों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है शनिवार को वह पीड़िता और उसके परिवार से मिले और विश्वास दिलाया की आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चलेगी। पीड़िता को 10 लख रुपए की आर्थिक सहायता का वादा किया और एक सरकारी नौकरी देने का भी सीएम गहलोत ने वचन दिया है।  सीएम गहलोत ने सोशल ऐप X पर इसका जिक्र किया है। अशोक गहलोत जब पीड़िता से मिलने पहुंचे तो उनके काफिले को स्थानीय लोगों ने काले झंडे दिखाकर अपना गुस्सा प्रकट किया। राज्य में चुनाव होने वाला है।
ऐसे में विपक्ष  राजस्थान भाजपा ने राजस्थान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए घटना की  घोर भर्त्सना की है।

पीड़िता एक 20 वर्षीय विवाहित महिला है जो 7 महीने के गर्भ से है।

राज्य पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इस मामले में पांच सदस्य स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जिसे अतिरिक्त निदेशक  एम एन दिनेश लीड कर रहे हैं। यह SIT टीम सभी सबूत, दस्तावेज के साथ विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार एवम पुलिस मुख्यालय को जल्द ही सौंपेगी।

पुलिस प्रशासन ने धाराओं ५०९ ( महिला के आत्मसम्मान को नुकसान ), ४९८( विवाहिता महिला को दूर भगा ले जाना), ३५४A( अवांछनीय तरीके से लैंगिक शोषण व्यवहार ), ३५४ B( अपराधिक बल का प्रयोग करते हुए महिला को निर्वस्त्र करने के लिए मजबूर करना) ,३२३(  जानबूझ कर स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) , ३४२( गलत तरीके से  कैद करना), २९४(  अभद्र आपत्तिजनक गाने, शब्दों से अपमानित करना), ३४१( अवैध नियंत्रण), ५०४(  शांति व्यवस्था को भंग करना, ५०६( आपराधिक कार्य), १२०B( अपराधिक षड्यंत्र में सहभागी),   इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट ६७ ( आपत्तिजनक चित्र, वस्तुओं को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में प्रसारित करना) के तहत  मामला दर्ज किया है।




No comments