ताज होटल को उड़ाने की फर्जी धमकी/आरोपी गिरफ्तार/सांताक्रुज पोलिस मामले की कर रही जांच
दिन शुक्रवार, 30 अगस्त को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आता है कि मुंबई को ताज होटल को उड़ा दिया जाएगा दो पाकिस्तानी नागरिक पकोस्टल मार्ग के सहारे मुंबई में दाखिल होंगे।
आनन फानन में मुंबई पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के सहारे जानकारी जुटाई तो पता चला कॉलर सांता क्रूज से है। कॉलर ने खुद को मुकेश सिंह बताया था जबकि उसका असली नाम जगदम्बा प्रसाद सिंह है और वह मूल रूप से गोंडा , उत्तर प्रदेश से है।
क्राइम ब्रांच यानी अपराध शाखा यूनिट 9 ने इस कॉलर को गिरफ्तार कर लिया और सांता क्रूज पोलिस को सौंप दिया है।
उल्लेख कर दें कि 26 नवंबर 2008 के दिन देर शाम पाकिस्तान से 10आतंकी अरब सागर के रास्ते गेटवे ऑफ इंडिया के किनारे तक आए थे। तीन टुकड़ों में खुद को अलग किया , दो कार और एक पुलिस वैन को हाईजैक किया और अलग अलग फैल गए ताकि अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाया जा सके।
इस भीषण आतंकी हादसे में 166 लोग आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मारे गए जबकि 300 से अधिक घायल हुए थे। 9 आतंकी मारे गए जबकि 1 अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था जिसने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे , कामा अस्पताल, ताज होटल जैसी जगहों पर आतंकी मंजर बरसाया था।
No comments
Post a Comment