चंद्रबाबू नायडू नाटकीय हंगामे के बीच गिरफ्तार/ कौशल विकास में ५५० करोड़ के फ्रॉड का है पूर्व आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री पर आरोप
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एवं तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को कल शनिवार के दिन सुबह में काफी हंगामों के बीच उनके निवास नांदल से राज्य सीआईडी टीम में गिरफ्तार किया और विजयवाड़ा सीआईडी दफ्तर ले गई।
अपराधिक पूछताछ विभाग की टीम ने चंद्रबाबू नायडू से शनिवार देर रात तक पूछताछ करती रही।
सीआईडी के अतिरिक्त निदेशक इन संजय ने विजयवाड़ा में मीडिया ब्रीफिंग देते हुए कहा कि राज्य के स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से जुड़े हुए 550 करोड़ के फ्रॉड के मामले में नायडू से पूछताछ की गई है।
उल्लेख कर दें कि गिरफ्तारी से पहले पूरे दिन भर तेलुगू देशम पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता पूरे राज्य भर में हंगामा करते रहे। चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं और 2014 में राज्य के विभाजन के बाद एक बार मुख्यमंत्री रहे राज्य के कई हिस्सों में वह घूमते रहे हैं और कई सभाएं की हैं।
पुलिस ने रात में तड़के 3:00 बजे उनके करवान स्थित क्षेत्र में जहां वह घूम रहे थे , वहां सोते समय उन्हें चारों ओर से घेरा गया , बैरीकेड लगाए गए और गिरफ्तार करने की कोशिश की गई।
हालांकि टीडीपी पार्टी पार्टी के पूर्व मंत्री भूमि अखिला प्रिया समेत कई नेताओं द्वारा नांदयल रेंज के आईजीपी की टीम को ब्लॉक भी किया गया। नांदल क्षेत्र के आईजीपी कोली रघु रामी रेड्डी है जिनके और टीडीपी के नेताओं के बीच काफी बहस भी हुई।
कल सुबह 5:30 बजे के करीब पुलिस ने नायडू के दरवाजे पर दस्तक दी और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख नायडू को बताया कि वह गिरफ्तार होने जा रहे हैं क्योंकि उन पर आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम के मामले में करप्शन के चार्ज लगाए गए हैं।
उन्हे आज कोर्ट में पेश किया गया है, जहां सिद्धार्थ लूथरा समेत वकीलों की टीम उनकी पैरवी कर रही है। नायडू का कहना है कि इस मामले में किसी के पास उनके खिलाफ सबूत नहीं हैं।
No comments
Post a Comment