पूर्व यूपी उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा निर्विरोध रूप से राज्यसभा सदस्य बने/ हरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई थी जगह/ नामांकन भरने वाले अकेले व्यक्ति रहे शर्मा
पूर्व यूपी उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा निर्विरोध रूप से राज्यसभा सदस्य बन गए हैं। बीते शुक्रवार 8 सितंबर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ,राज्यसभा द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
इसलिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा का नामांकन मंगलवार 5 सितंबर को राज्य असेंबली के सेंट्रल हॉल में भराया गया। उनका नामांकन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य गणमान्य नेताओं की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर , राज्य सभा - अजीत शर्मा ने मंगलवार 5 सितंबर को जानकारी दी कि बुधवार तक सभी दस्तावेजों, एप्लीफेशन की स्क्रूटिनी कर दी जाएगी और चुनावी परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए जाएंगे।
इस सीट के लिए किसी अन्य पार्टी की तरफ से किसी को भी नामांकित नहीं किया गया और भाजपा की ओर से दिनेश शर्मा अकेले दावेदार रहे।
इसलिए दिनेश शर्मा का राज्यसभा में जाना निश्चित ही था। यह सीट नवंबर 2026 तक तक अस्तित्व में रहेगी।
दिनेश शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय पी एम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सी एम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक, के पी मौर्य, राज्य भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी समेत राज्य एवम केंद्रीय नेतृत्व को दिया है।
हमारा लक्ष्य मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार 2024 में सरकार बनाना है और भारत को विश्व पटल पर शीर्ष पर पहुंचाना है, ऐसा दिनेश शर्मा ने कहा।
No comments
Post a Comment