मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितीन देसाई ने की खुदकुशी/ कर्जत स्थित ND स्टूडियो में मिला शव/ पुलिस जांच में जुटी
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़नेवाले फोटोग्राफी में महारत प्राप्त आर्ट डायरेक्टर नितीन चंद्रकांत देसाई के निधन की खबर आई है।
सर जे जे आर्ट्स से फोटोग्राफी में शिक्षा लेने के बाद १९८७ में आई फिल्म १९४२ अ लव स्टोरी में नितिन देसाई को पहचान मिली। कई फिल्मों में अपनी फोटोग्राफी से दीवाना बनाया। देवदास, हम दिल दे चुके सनम, लगान, जोधा अकबर , प्रेम रत्न धन पायो, रंगीला, दौड़, राजू चाचा जैसी फिल्मे उनके आर्ट निर्देशन में बनी।
कई हिट निदेशकों के साथ नितिन ने काम किया जिनमे विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर , संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज निदेशक के साथ उन्होंने काम किया। ४ बार राष्ट्रीय फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीता। कर्जत के निकट उन्होंने ५२ एकड़ जमीन पर ND studio बनाया और यही आज सुबह उनके निधन की खबर उनके कर्मचारियों द्वारा पोलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार ५८ वर्षीय देसाई ने १८० करोड़ का कर्ज लिया था जिसके लिए तीन संपत्तियां गिरवी भी रखी थीं। यह कर्ज बढ़कर २५० करोड़ हो गया था। रायगढ़ जिले के जिलाधिकारी को पैसे न मिलने की स्थिति में संपत्ति कुर्क करने का अधिकार भी मिला था।
नितिन देसाई के जाने से बॉलीवुड जगत ने एक टैलेंटेंड आर्टिस्ट खो दिया है।
No comments
Post a Comment