नूह, गुरुग्राम के मेवात में हुए सांप्रदायिक दंगो में अब तक ११६ लोग गिरफ्तार/ ४४ अलग अलग एफआईआर /६ लोगों की दंगो में मौत/ धू धू कर जली कई गाड़ियां
गुरुग्राम,
नूह, बादशाहपुर, गुरुग्राम के मेवात में हुई सांप्रदायिक दंगे में अब तक ११६ लोग गिरफ्तार/ ४४ अलग अलग एफआईआर /६ लोगों की दंगो में मौत/ धू धू कर जली कई गाड़ियां
गुरुग्राम में घटी सांप्रदायिक दंगो में सोमवार ३१ जुलाई को महादेव मंदिर से शोभा यात्रा निकाल रहे लोगो पर पथराव हुआ, कई लोगो की गाड़ियों को आग लगा दी गई। कई स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने भी तत्काल कमर कसी, बहुत से लोग जो मंदिर से निकलकर जा रहे थे वह वापस मंदिर परिसर में लौटे, दस की संख्या में पुलिस वहां पहुंचकर दंगाइयों से लड़ती रही और किसी को भी श्रद्धालुओं तक मंदिर के अंदर नहीं पहुंचने दिया गया। कुछ ही मिनटों बाद अतिरिक्त पुलिस बल ने आकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
इस घटना में ६ सामान्य लोगों की मौत हुई है। कल मंगलवार तक ४४ अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर ११६ अभियुक्त दंगाइयों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।
गुरुग्राम प्रशाशन ने कहा है कि पिछले २४ घंटो से हालत नियंत्रण में हैं। आज तक के लिए इंटरनेट भी ब्लॉक कर दिए गए थे।
इस भयावह घटना में १५० से अधिक गाड़ियों को तहस नहस किया गया, ५० से ज्यादा गाडियां ( जीप, बाइक, स्कूटी, अन्य प्राइवेट गाडियां, पुलिस की ८ गाड़ियां इत्यादि) जला दी गई। इस दंगे में २ पुलिस होम गार्ड भी मारे गए हैं। गुरुग्राम में एक मस्जिद भी जलाई गई और एक पुजारी को भी जान से मार दिया गया।
गुरुग्राम के ही बादशाहपुर इलाके में बीते मंगलवार को दो दुकान में आग लगा दी गई। मंगलवार कल की ही रात दंगाइयों की भीड़ ने आकर गुरुग्राम के सेक्टर ७० में कई छावनियों एवम दुकानों में आग लगा दी। लोग जान बचाकर भागते नजर आए। कई जलकर झुलस गए।
प्रशाशन ने तुरंत एरिया में नाकाबंदी, खुले में पेट्रोल, डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया।
नूह, मेवात, गुरुग्राम इलाकों में धारा १४४ के तहत मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को ४८ घंटो के लिए बंद कर दिया गया।
कई खबरों के अनुसार गुरुग्राम के सोहना चौक इलाके में भी कई दुकानों को तोड़ा गया, कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।
नूह, पालवाल, फरीदाबाद, मेवात के इलाकों में कल शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद रखा गया था।
आज सुबह बादशाहपुर इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान फ्लैग मार्च करते नजर आए। अतिरिक्त पुलिस और सेना की टुकड़ियां गुरुग्राम में तैनात की गई हैं। शांति वार्ता के भी पहल किए जा रहे हैं ताकि घटना आगे न घटे और कोई हिंसा न हो, यह सुनिश्चित किया जा सके। प्रशाशन से स्थानीय लोगों से बात चीत कर निश्चय करवाया है कि अब आगे कोई इस तरह की घटना न हो।
पीटीआई के हवाले से खबर के अनुसार बजरंग दल के किसी सदस्य ने बल्लभगढ़ में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद साम्प्रदायिक दंगा भड़क उठा।
हरियाणा के सी एम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूह में हुई घटना एक बड़ा षड्यंत्र है ताकि आपसी शांति भंग हो , इसकी जांच की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी हो उसे सख्त सजा दी जाएगी। नूह में शांति बहाल करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त फोर्स को भी लगा दिया है। केंद्रीय फोर्स की १६ टुकड़ियां, राज्य पोलिस बल की २० टुकड़ियां नूह में तैनात की गई हैं।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोमवार व कल की यह हिंसा एक सुनियोजित प्लान का हिस्सा लगती है। इसकी जांच जारी है।
No comments
Post a Comment