सेशन ओवर, एक्शन बिगिंस: किशोरी पेडणेकर के खिलाफ अग्रीपाड़ा पुलिस में मामला दर्ज/ पूर्व मंत्री रविंद्र वायकर से EOW कर रहा पूछताछ
कल मानसून सेशन सत्र में मुख्यमंत्री शिंदे ने कोरोना महामारी में बॉडी बैग की खरीदी में हुए मनपा के घोटाले को लेकर चेताया था कि दोषियों पर कारवाई की जाएगी, यह किसी बदले की भावना से नही बल्कि तथ्यों के आधार पर ही किया जाएगा।
इस मामले में अग्रीपाडा पुलिस ठाणे में पूर्व महापौर श्रीमती किशोरी पेडणेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान उन्हीं की मर्जी से बॉडी बैग खरीदने का ठेका मुंबई मनपा द्वारा दिया गया था। ३००/४०० वाले बैग २००० से तीन हजार में खरीदे गए थे। मनपा अधिकारियों पर दबाव बनाकर पेडणेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
उस समय कई अधिकारी तत्कालीन मेयर पेडणेकर के इस फैसले का विरोध भी कर रहे थे। ५०० के बॉडी बैग ६००० तक में खरीदे गए और कोरोना से संबंधित कई दवाएं बड़े महंगे कीमत में खरीदी गई, घोटाला करोड़ो का है।
दूसरी ओर भाजपा नेता एवम पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद रविंद्र वायकर, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के नेता एवम पूर्व में म वि आ सरकार में मंत्री से आर्थिक अपराध शाखा अब पूछताछ कर रही है।
सोमैया ने वायकर पर मनपा द्वारा आरक्षित भूखंड पर पांच सितारा होटल बनवाने का आरोप लगाया है। वायकर ने होटल निर्माण के लिए मनपा से परमिशन नही लिया था। इसी संबंध में मुंबई पुलिस की EOW विंग ने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ शुरू की है। सोमैया ने आरोप लगाए हैं कि वायकर का यह घोटाला ५०० करोड़ का है जिसे EOW ने गंभीरता से लिया है। फिलहाल यही कहा जा रहा है कि मानसून सेशन ओवर हो गया और एक्शन शुरू हो गया है।
जोगेश्वरी जेवीएलआर में व्यारली के निकट प्लॉट १B एवम १C मनपा द्वारा गार्डन के लिए आरक्षित जमीन है। इसे फर्जी तरीके से रविंद्र वायकर के नाम किया गया और वायकर ने फाइव स्टार होटल बना दिया। यह शिकायत सोमैया ने इसी साल मार्च में आजाद मैदान पुलिस ठाणे में दी थी।
EOW के अधिकारी मनपा के गार्डन ट्री डिपार्टमेंट, बिल्डिंग प्रपोजल डिपार्टमेंट के अधिकारियों से पूछ ताछ कर चुके हैं।
यदि मामला सही मिलता है तो एफआईआर दर्ज होगी और कानून कार्रवाई की जाती है और यदि तथ्य सबूत नहीं मिले तो जांच बंद कर दी जाएगी , ऐसा एक अधिकारी ने कहा है।
वायकर ने सोमैया के इन आरोपों को पहले ही निराधार बता चुके हैं। आज पूछताछ के लिए वह EOW का सामना कर रहे हैं।
No comments
Post a Comment