भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक का तिमाही मुनाफा रिकॉर्ड ऐतिहासिक स्तर पर/ पहली तिमाही में हुआ १६८८४ करोड़ का फायदा
आर्थिक समाचार, मुंबई
अप्रैल से जून पहली तिमाही वित्तीयवर्ष २०२४ में मुनाफा १७८.२५% बढ़कर १६८८४ करोड़ तक पहुंच गया। ट्रेजरी आय, कर्ज व्यवसाय में वृद्धि, न्यूनतम प्रोविजन( भविष्य में नुकसान का आंकलन कर पहले से ही एक राशि सुरक्षित रखी जाती है ताकि नुकसान के शॉक से बचा जा सके , उसे प्रोविजन कहते हैं) के चलते यह फायदा हुआ है।
कुल ब्याज आय यानी net interest income २४ प्रतिशत बढ़कर ३८९०५करोड़ रुपए हो गया है।
सिर्फ देश में हो रहे बैंकिंग व्यवसाय से ३.४७ प्रतिशत की दर से NIM बढ़ा है, इसमें वार्षिक तरीके से २४ बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है। NIM में वृद्धि टैक्स रिफंड से मिले पैसे से भी हुई है।
Non interest income की बात करें तो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में यह २३१२ करोड़ था जबकि इस वर्ष इस तिमाही बढ़कर १२६०३ करोड़ हो गया।
बैंक ने किए हुए निवेश पर ३८४७ करोड़ का मुनाफा कमाया हैं जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में ६५४९ करोड़ का नुकसान हुआ था। निवेश से हुए लाभ के पीछे बॉन्ड यील्ड में वृद्धि को भी महत्वपूर्ण कारण बताया जा रहा है।
एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा के अनुसार बैंक का प्रयास होगा कि CASA यानी चालू एवम बचत खाता संख्या में वृद्धि की जाए, वर्तमान स्तर से बेहतर हमारे रेश्यो आनेवाले समय में हों, इसका पूरा प्रयास रहेगा।
No comments
Post a Comment