0 नितिन देसाई सुसाइड पर विधान भवन में बहस, एडलवाइज एआरसी, सीएफएम एआरसी के रोल की होगी जांच/ फडणवीस ने दिया बयान - Khabre Mumbai

Breaking News

नितिन देसाई सुसाइड पर विधान भवन में बहस, एडलवाइज एआरसी, सीएफएम एआरसी के रोल की होगी जांच/ फडणवीस ने दिया बयान

मुंबई, 

बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितीन देसाई के सुसाइड के बाद उनके द्वारा २५२ करोड़ के लोन की राशि न चुका पाने, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों एडलवाइज, CFM द्वारा लोन देने, उनकी कंपनी ND स्टूडियो को एनसीएलटी ( national company law tribunal) में ले जाने की प्रक्रिया पर भी जांच होगी।

(कर्जत स्थित नितिन देसाई का ND studio)

आशीष शेलार ,भाजपा विधायक ने मुद्दा उठाया कि एडलवेस जैसी कंपनियां किन शर्तों पर कर्ज देती हैं, कर्ज वसूली के लिए क्या प्रक्रिया अपनाती हैं, इंटरेस्ट किस तरह चार्ज करती हैं, इन सबकी जांच होनी चाहिए। 

 (दिवंगत   प्रसिद्ध फिल्म आर्ट डायरेक्टर नितीन चंद्रकांत देसाई)

इस मुद्दे पर फडणवीस ने बयान दिया कि राज्य सरकार यह एंगल जरूर देखेगी और यह भी तय किया जाएगा ND स्टूडियो जो कर्जत में ५२ एकड़ में फैला हुआ है उसे अपने अधीन कैसे ले सकेगी। एडलवाइज फर्म के टॉप एग्जीक्यूटिव टीम, मालिक रशेष शाह समेत अन्य से भी इस प्रकरण पर पूछताछ जरूर की जाएगी।
२५ जुलाई २०२३ को ND स्टूडियो को एनसीएलटी में ले जाया गया था।

(मानसून सत्र : विधानमंडल में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस)

 देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि NCLT कोर्ट ने देसाई के विरुद्ध फैसला दिया था। हमारी सरकार यह जांच करेगी कि क्या एडलवेज फर्म ND studio को अपने कब्जे में लेने के लिए बार बार नितिन देसाई पर दबाव बना रही थी। क्या अतिरिक्त ब्याज लगाए गए जो नियमावली के विरुद्ध थे जिससे देसाई को कर्ज के ट्रैप में फंसाया गया हो, इसकी भी जांच की जाएगी।

नितिन देसाई द्वारा २०१६ में १५० करोड़ का कर्ज लिया गया , फरवरी २०१८ में ३५ करोड़ का कर्ज फिर लिया गया। यह कर्ज ECL फाइनेंस से लिया गया था। मार्च २०२१ में ECL फाइनेंस ने ND स्टूडियो का खाता एनपीए( non performing asset) घोषित किया था। पूरा कर्ज २५२ करोड़ तक पहुंच गया जिसकी रिकवरी के लिए जुलाई २०२२ में ही NCLT कोर्ट में पेटिशन दाखिल किया गया था।

No comments