प्रसाद लाड ने उठाया मस्जिद के लाउड स्पीकर, लव जिहाद का मुद्दा/ विधान मंडल में फडणवीस ने दिया त्वरित कानून बनाने और स्पीकर उतारने से संबंधित कार्रवाई का आश्वासन
मुंबई,
(विधानमंडल के मानसून सत्र में लव जिहाद के विरुद्ध कानून बनाए जाने को लेकर बोलते हुए विधायक प्रसाद लाड )
भाजपा कोटे से विधानपरिषद सदस्य एवम प्रदेश महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष प्रसाद लाड ने विधानमंडल में लव जिहाद, लैंड जिहाद एवम मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकर से संबंधित मुद्दा उठाया।
लाड ने डाटा का संदर्भ देते हुए कहा कि राज्य से हजारों की संख्या में हिंदू लड़कियां गायब हो जाती हैं। कितने ही प्रकरण में हिंदू लड़कियों को टारगेट कर उन्हे ब्रेनवाश कर प्रेम में फंसाकर उन्हे यातनाएं दी जाती हैं, उन्हे मार दिया जाता है।
लाड ने कहा मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकर से निकलने वाली तीव्र ध्वनि से ध्वनि प्रदूषण होता है। कई बार इन्हे हटाने की मांग राज्य में पहले से ही उठती रही है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस विषय पर निर्देश जारी किया है। राज्य सरकार को इस विषय पर जरूर विचार करना चाहिए।
उन्होंने ने कहा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून बनाए गए हैं। इन कानूनों का अध्ययन करने के बाद महाराष्ट्र में उपयुक्त ठोस कानून बनाया जाना चाहिए।
फिलहाल राज्य में इन समस्याओं को रोकने के लिए कोई प्रावधान नहीं है।
प्रसाद लाड ने उपरोक्त बातें मानसून सत्र के दौरान 2 अगस्त को विधान मंडल में रखीं। वह सत्ता पक्ष द्वारा रखे प्रस्ताव 260 पर बोल रहे थे। लाड ने कहा गृहमंत्री एवम उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था ठीक है लेकिन उत्तर प्रदेश की तरह ही महाराष्ट्र में भी लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि *सद्राक्षणाय खल निग्रहनाय* यह महाराष्ट्र पोलिस का मोटो लाइन है और इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार बीते 1 वर्ष से काम कर रही है।
लाड ने एक समाचार पत्र का संदर्भ देते हुए विधानभवन में कहा कि पिछले 3 सालों में देश भर से 13 लाख से अधिक लड़कियां, महिलाएं गायब हुई हैं , इसलिए यह समझा जा सकता है कि लव जिहाद के मामले कितनी गंभीरता से सामने आ रहे हैं। इसलिए लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने अहमदनगर जिला के अंतर्गत अम्बर गांव में एक अल्पवयीन लड़की को फंसाए जाने की घटना का उल्लेख भी किया। इस तरह के मामले में आतंकी फंडिंग का इस्तेमाल होता है ऐसा कहते हुए विधायक प्रसाद लाड ने कहा कि विधान मंडल के सभापति को उमबरे गांव के प्रकरण से संबंधित सीडी भी देंगे। केरल जैसे राज्यों में १४ से १८ वर्ष की लड़कियों के साथ होनेवाली ऐसी कई घटनाओं पर भी केरल राज्य सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।
वर्षों से इन विषयों पर न्याय मिलने के लिए कई संगठनों ने आंदोलन किया है और हिंदू, बौद्ध, सिख, सिंधी समाज की लड़कियों, महिलाओं को न्याय देने के लिए लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर लाड ने जोर दिया।
आज विधान मंडल के सत्र में उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि सरकार इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कानूनी अध्ययन करने के बाद राज्य के लिए एक ठोस और योग्य कानून जरूर बनाया जाएगा।
No comments
Post a Comment