रेलवे प्रशासन बार बार हो रहा फेल/ एक और महिला को दादर स्टेशन पर चलती ट्रेन से फेंकने का मामला/ हमलावर को सीएसएमटी से किया गिरफ्तार
मुंबई महानगर,
आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती हैं और महिलाओं की सुरक्षा पर निश्चित रूप से सवाल उठ रहे हैं।
ताजा मामला 6 अगस्त की रात 8:30 बजे का है जब पुणे से मुंबई की तरफ आ रही ट्रेन उद्यान एक्सप्रेस मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचती है , जनरल महिला कोच में सफर कर रही महिलाएं दादर स्टेशन के प्लेटफार्म पर उतर जाती हैं।
एक युवती ट्रेन में बैठी रहती है क्योंकि ट्रेन सीएसएमटी तक जाने वाली है। इसी समय हमलावर व्यक्ति उस महिला कोच में चढ़ता है और महिला को अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगता है। 29 वर्षीय यह महिला इसका विरोध करती है जिससे हमलावर आक्रोश में आकर महिला को चलती ट्रेन से बाहर फेंक देता है। महिला के पास नीले रंग का बैग था ,जिसमे कैश भी था। इस बैग को भी वह हमलावर छीन लेता है।
गनीमत यह रही की महिला को जानलेवा नुकसान नहीं हुआ थोड़े बहुत फैक्चर है बेहोश हो गई और बाद में होश में लाया गया। हमलावर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
अपराधी के खिलाफ जीआरपी ने धाराओं ३०७, ३९४, ३५४, १५३, १३७, १५०(१)(e) , १४७, १६२ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दादर ,मुंबई के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है। दादर स्टेशन के लोकल प्लेटफॉर्म से भी कई एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं।
सवाल यह उठता है कि रेलवे प्रशासन बार बार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल क्यों हो रहा है?
बीते कुछ माह पूर्व ही पश्चिम रेलवे पर चरनी रोड रेलवे स्टेशन में भी ट्रेन के अंदर सुबह में छेड़छाड़ की घटना घटी थी जहां हमलावर ने छेड़छाड़ किया और वहां से भाग निकला था।
इससे पहले मुंबई के सीएसएमटी और मस्जिद रेलवे स्टेशन के बीच में भी ट्रेन के अंदर सुबह के समय नवी मुंबई में परीक्षा देने जा रही लड़की के साथ भी यौन शोषण की घटना घटी थी।
महिला कोच में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती , भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती, सख्त सजा के प्रावधान होने की नितांत आवश्यकता है। कुछ अपराधिक तत्व समाज की शांति नही चाहते, उनसे सख्ती से निपटने की आवश्यकता है।
मुंबई जैसे महानगर में जहां रेलवे को लाइफलाइन कहा जाता है, वहां इस तरह की घटनाएं शर्मसार करने जैसी हैं और सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह भी लगाती हैं।
No comments
Post a Comment