५०८ रेलवे स्टेशनों का होगा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प/ पीएम मोदी ने वर्चुअल कांफ्रेंस के जरिए रखी आज आधारशिला
देश के कुल ५०८ पुराने रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यह रीडिवेलपमेंट हो रहा है।
इसकी आधारशिला आज पी एम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ कर दिया है।
२०२५ तक इस प्रकल्प के पूरा होने के लक्ष्य में २४ हजार ४७० करोड़ रुपए खर्च होने हैं।
लगभग २७ राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों से इन ५०८ रेलवे स्टेशनों को चुना गया है। अगले ३० वर्ष तक लगनेवाली अत्याधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर सिटी सेंटर के रूप में इनका पुनर्विकास किया जा रहा है।
सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत कुल १२७५ स्टेशनों को विकसित करने का है।
इनमे कर्नाटक से ५५ ,गुजरात से ८७, १२३ स्टेशन महाराष्ट्र से, राजस्थान से ८२, असम से ४९, त्रिपुरा से ४ एवम अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड व सिक्किम से १-१ स्टेशन शामिल हैं।
इस योजना के तहत स्टेशन तक पहुंचने का आसन मार्ग, प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर( स्वचालित सीढियां) , स्वच्छता, मुफ्त वाईफाई, एक स्टेशन एक सामान के तहत KIOSK की व्यवस्था, यात्रियों को बेहतर जानकारी देने के लिए अत्याधुनिक तकनीक, एक्जीक्यूटिव लाउंज, व्यापार सभाओं से संबंधित मीटिंग बुकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
महाराष्ट्र से अमरावती, आमगांव, अकुर्दी, अकोला, औरंगाबाद, बलहर शाह, बारामती, गंगाखेड़, जालना, लातूर, सोलापुर, तलेगांव, वर्धा, वाथर, उमरी, पुलगांव जैसे स्टेशन इस योजना के तहत विकसित किए जाएंगे।
मुंबई के अंधेरी, बेलापुर, बांद्रा टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, जोगेश्वरी, कल्याण, लोनावला, मरीन लाइंस, कांजूर मार्ग , माटुंगा, मुंबई सेंट्रल, ठाणे, टिटवाला, ठाकुरली, वडाला रोड, विद्याविहार, विक्रोली , वाशिम, इगतपुरी इत्यादि स्टेशन इसी योजना के तहत कायाकल्प की सूची में शामिल हैं।
No comments
Post a Comment