0 रश्मि शुक्ला हो सकती हैं अगली महाराष्ट्र डीजीपी? रेस में तीन लोगों का नाम/ रजनीश सेठ होंगे ३१ दिसंबर को सेवानिवृत्त। - Khabre Mumbai

Breaking News

रश्मि शुक्ला हो सकती हैं अगली महाराष्ट्र डीजीपी? रेस में तीन लोगों का नाम/ रजनीश सेठ होंगे ३१ दिसंबर को सेवानिवृत्त।

१९८८ बैच की महाराष्ट्र से आईपीएस रहीं रश्मि शुक्ला का नाम मंत्रालय, मुंबई से प्रबल दावेदार के रूप में आ रहा है।


(रश्मि शुक्ला: सशस्त्र सीमा बल डीजीपी, फोटो २०१७ की है जब पुणे पोलिस आयुक्त कार्यालय में खींची गई थी, जब वह तत्कालीन आयुक्त पद पर थीं।)

 रश्मि शुक्ला को २०२४ चुनाव को ध्यान में रखते हुए आधिकारिक निर्णयों के तहत महाराष्ट्र का नया पोलिस प्रमुख ( डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) बनाया जा सकता है।

 वह वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल की डीजीपी हैं, पुणे शहर की आयुक्त भी रह चुकी हैं। रश्मि का  सेवानिवृति कार्यकाल २०२४ जून में समाप्त होना है पर यदि वह स्टेट डीजीपी बनती हैं तो एक साल का कार्यकाल बढ़कर रिटायरमेंट २०२५ में होगा।

अगले नामो में विवेक फंसलकर का भी नाम शामिल है जो पहले ठाणे शहर के आयुक्त थे ,  फिर  वर्मुंतमान में मुंबई पुलिस आयुक्त हैं। विवेक को अप्रैल २०२५ में रिटायर होना है।

यदि विवेक फंसलकर डीजीपी बनते हैं तो पुलिस आयुक्त के पद को डाउनग्रेड करना पड़ सकता है ताकि एडिशनल डीजी रैंक के अधिकारी को नया मुंबई आयुक्त बनाया जा सके।

रजनीश सेठ ,३१ दिसंबर २०२३ को महाराष्ट्र डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

गृह विभाग चुने हुए नामो की सूची यूपीएससी को भेजेगा जिसके बाद यूपीएससी अंतिम निर्णय लेगा।
इस पद के लिए अन्य DG रैंक के अधिकारियों को भी शामिल किया जा सकता है।
संदीप बिश्नोई( पोलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन चीफ), रेलवे पुलिस डीजी प्रज्ञा सरवाडे,  ठाणे शहर आयुक्त जयजीत सिंह, ATS चीफ सदानंद दाते,  NIA अतिरिक्त निदेशक अतुल कुलकर्णी,  स्टेट सिक्योरिटी कॉरपोरेशन डीजी बिपिन कुमार सिंह  के नाम भी स्टेट डीजीपी के लिए विचारणीय हो सकते हैं।


No comments