बेस्ट की द इलेक्ट्रिक यूनियन की अध्यक्षता मिली भाजपा के प्रसाद लाड को; शिवसेना उद्धव गुट को लगा झटका/ ५००० कामगारों ने स्वीकारा भाजपा का नेतृत्व
_बेस्ट के द इलेक्ट्रिक यूनियन और ईपीएफ स्टाफ यूनियन महाराष्ट्र (रजि.) के अध्यक्ष के रूप में प्रसाद लाड की नियुक्ति
*मुंबई, 25 अगस्त* : भाजपा के विधान परिषद सदस्य और श्रमिक उत्कर्ष सभा के अध्यक्ष प्रसाद लाड को सर्वसम्मति से बेस्ट के द इलेक्ट्रिक यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। जो एक सर्वश्रेष्ठ श्रमिक संगठन है और मान्यता प्राप्त है। पिछले कई सालों से उद्धव ठाकरे गुट के पास इस यूनियन का नेतृत्व था। किन्तु, 5000 श्रमिकों ने प्रसाद लाड का नेतृत्व सर्व सहमति से स्वीकार किया है। कई वर्षों तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में रहने वाला यह यूनियन अब भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के कद्दावर नेताविधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड के नेतृत्व में काम करेगा। प्रसाद लाड ने राय व्यक्त की है कि श्रमिक उत्कर्ष सभा के अध्यक्ष के रूप में काम करने के कारण इस नेतृत्व को स्वीकार कर लिया गया है। इसी तरह उन्होंने, यह राय व्यक्त की है कि वे इस जिम्मेदारी के माध्यम से इन श्रमिकों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करते रहेंगे।
मुंबई में कई ट्रेड यूनियन पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में काम कर रहे थे, लेकिन अब यह तस्वीर बदलती दिख रही है। भाजपा नेता प्रसाद लाड को बेस्ट की द इलेक्ट्रिक यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है, जिससे उद्धव ठाकरे गुट को और एक झटका लगा है। इससे पहले इस अध्यक्ष पद पर ठाकरे गुट के सुहास सामंत थे। इसी तरह, भाजप नेता लाड को महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत और मान्यता प्राप्त भविष्य निधि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड श्रमिक उत्कर्ष सभा के अध्यक्ष हैं और वह हमेशा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करते नजर आते हैं। उन्होंने विधान परिषद में भी समय-समय पर श्रमिकों के मुद्दों को उठाया है। ऐसे में बेस्ट के द इलेक्ट्रिक यूनियन और ईपीएफ स्टाफ यूनियन महाराष्ट्र (रजि.) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कर्मचारियों के मुद्दों को न्याय मिलेगा।
No comments
Post a Comment