कांदा का राडा , पीयूष गोयल ने किया ऐलान: २ लाख मेट्रिक टन प्याज खरीदेगी सरकार/ फडणवीस , मुंडे ने की बातचीत
प्याज की कीमतें टमाटर की तर्ज पर बढ़ सकते हैं इस चिंता से केंद्र सरकार में कांदा व्यापारियों के लिए निर्यात ड्यूटी 40% कर दिया था।
एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने को लेकर कांदा व्यापारी बेहद नाराज हैं । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कल के दिन भी व्यापार बंद रहा। किसी भी तरह का कांदे को खरीदने बेचने का कारोबार नहीं किया गया है। हालांकि मंगलवार के दिन व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार 2 लाख मैट्रिक प्याज NAFED से खरीदेगी।
NAFED ( National agriculture co operative marketing federation of India ) कांदा व्यापारियों की देश की सबसे बड़ी संस्था है।
केंद्रीय व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे से बातचीत करने के बाद निर्णय लिया है ।मुंडे ने कहा है कि NAFED २ लाख मेट्रिक टन प्याज केंद्र सरकार को २४१० रुपए प्रति कुंतल के भाव से देगी जो अपने आप में ऐतिहासिक है। इससे कांदा व्यापारियों को निर्यात ड्यूटी बढ़ाए जाने से कोई नुकसान नहीं होगा।
इस फैसले से व्यापारी खास खुश नहीं है ,नाशिक का कांदा बाजार भी बंद रहा।
उल्लेख कर दें कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पहले ही इस बारे में आगाह किया था कि राज्य के कांदा व्यापारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नाराज हैं।
फडणवीस इन दोनो चार दिवसीय जापान यात्रा पर हैं जहां जापान की यूनिवर्सिटी ने उन्हे डॉक्टरेट डिग्री देने की घोषणा भी की है। जापान में वह शासकीय मेहमान के रूप में हैं।
फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह एवम कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल से कांदा मुद्दे पर बात की । गोयल की घोषणा से पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर इस की जानकारी दे दी थी कि केंद्र सरकार NAFED से कांदा खरीदने पर निर्णय ले रही है।
कांदा व्यापारियों का कहना है कि सिर्फ यह कदम काफी नही हैं।
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि NAFEd को प्रति कुंतल ४००० देना चाहिए और ४०% निर्यात ड्यूटी में भी छूट की मांग रखनी चाहिए।
देश के सबसे बड़े कांदा मार्केट नाशिक में व्यापार ठप है और व्यापारियों ने अनिश्चित काल तक हड़ताल तब तक जारी रखने की चेतावनी दी है जब तक कि निर्यात ड्यूटी को पूरी तरह हटाया नहीं जाता।
प्याज के 13 से ज्यादा बड़े कंटेनर जेएनपीटी में खड़े हैं । निर्यात ड्यूटी से व्यापारियों के मुनाफे पर असर पड़ेगा।
नाशिक प्रशाशन ने व्यापारियों को चेताया है कि हड़ताल वापस नहीं लिए तो लाइसेंस कैंसल कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा है कि केंद्र सरकार से बात की है कि जेएनपीटी में खड़े कंटेनर के प्याज को भी सरकार खरीदे। राज्य सरकार की योजना है कि 10लाख मेट्रिक टन प्याज लेगी और आगे चलकर कांदा उगाने वालों को अधिक सब्सिडी भी दी जाएगी।
No comments
Post a Comment