0 सांताक्रुज के गैलेक्सी होटल में शॉर्ट सर्किट से आग, अग्निशमन दल ने पाया काबू/ तीन की मौत, दो आग में झुलसे/ - Khabre Mumbai

Breaking News

सांताक्रुज के गैलेक्सी होटल में शॉर्ट सर्किट से आग, अग्निशमन दल ने पाया काबू/ तीन की मौत, दो आग में झुलसे/

मुंबई, सांताक्रुज 

आज रविवार दोपहर 1:15 पर सांताक्रूज़ पूर्व के प्रभात कॉलोनी इलाके में विमल गुप्ता रोड पर स्थित गैलेक्सी होटल के दूसरे मंजिल पर आग लग गई। 

इलेक्ट्रिक उपकरणों में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है ऐसा बताया जा रहा है । इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से आग में झुलस गए जिन्हें आनन  फानन में स्थानीय वी एन  देसाई अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

आग की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मां पर कर्मचारी अग्निशमन दल के अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंच गए ।मैट्ट्रेसेस,  एसी, लकड़ी के फर्नीचर ,पर्दे में आग लगने की वजह से दो कमरों में भी आग फैल गई और कमरे १०२,१०३ जलकर स्वाहा हो गए।

मृतकों में कांतिलाल वोहरा( ४८ वर्ष) , किसन( २८ वर्ष), रूपल कानजी ( २५ वर्ष) शामिल हैं जबकि दो अन्य मंजुला वखारिया (४९ वर्षीय) , अल्फा वखारिया (१९ वर्षीय) को आग से झुलसने के चलते गंभीर हालत में वी एन देसाई अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

No comments