0 शिंदे समर्थित शिवसेना की राजनीतिक लहर जारी, मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा के गढ़ में सेंध, चार पूर्व नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल, उद्धव गुट के एक पूर्व विधायक भी शामिल - Khabre Mumbai

Breaking News

शिंदे समर्थित शिवसेना की राजनीतिक लहर जारी, मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा के गढ़ में सेंध, चार पूर्व नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल, उद्धव गुट के एक पूर्व विधायक भी शामिल

कांग्रेस ने भले ही अपना राजनीतिक चेहरा बदलने की भरपूर कोशिश की हो और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में कमान सौंप दी है , लेकिन राजनीतिक गलियों में चर्चा यही है की राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद स्थितियां और खराब हो रही है।

ताजी खबरों के अनुसार मुंबई की कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड जो हाल ही में इस पद को ली हैं, वह पिछले 20 वर्षों से धारावी विधानसभा से विधायक चुनी जाती रही हैं, राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षण मंत्रालय भी संभाल चुकी हैं।
(बाएं से : गंगा कुणाल माने, पुष्पा कोली, बब्बू खान, एकनाथ शिंदे, तुकाराम काते व अन्य)

वर्षा गायकवाड के गढ़ धारावी विधानसभा से चार कांग्रेसी नगर सेवक रहे लोगों ने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना समूह को ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा खबर यह भी है कि शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष से भी एक पूर्व विधायक और पूर्व नगर सेवक ने भी शिंदे समर्थित शिवसेना का दामन थाम लिया है।
समारोह मुख्यमंत्री शिंदे के आधिकारिक निवास पर संपन्न हुआ है।

इन नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्षा गायकवाड अपने मनमाने तरीके से काम करती हैं, जिससे नाराज होकर वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

इन सभी 6 राजनेताओं में से दो माइनॉरिटी कम्युनिटी से आते हैं जिनका यह मानना है कि शिंदे समर्थ शिवसेना मुस्लिम समाज के लिए भी सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है।

सायन कोलीवाड़ा से पूर्व कांग्रेसी नगर सेविका और दिवंगत क्षेत्रीय सांसद एकनाथ गायकवाड़ की करीबी मानी जाती रही पुष्पा कोली ने शिंदे सेना को ज्वाइन कर लिया। चांदीवली से वाजिद कुरैशी, धारावी से भास्कर शेट्टी, बब्बू खान,गंगा कुणाल माने एवं उनके पति कुणाल माने इन सभी ने शिंदे समर्थित शिवसेना में कल प्रवेश कर लिया।

इनके अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व नगरसेवक ज्योत्सना परमार ने भी शिंदे समर्थित सेना में प्रवेश लिया है।

उद्धव समर्थित शिवसेना में रहे पूर्व विधायक चेंबूर विधासभा क्षेत्र से तुकाराम काते एवम पूर्व नगरसेविका समृद्धि काते ने भी उद्धव कैंप का दामन छोड़ शिंदे कैंप को अपना लिया है।

इसी महीने कुछ दिनों पहले कांग्रेसी नगरसेवक रहीं सुप्रिया मोरे ने भी शिंदे सेना को ज्वाइन किया है।

 कुछ ही हफ्ते पहले उद्धव समूह के दिग्गज नगरसेवक और सायन कोलीवाडा , प्रतीक्षा नगर से कई बार नगरसेवक रहे पूर्व शिक्षण समिति मनपा अध्यक्ष एवम विभागप्रमुख मंगेश सातमकर ने भी शिंदे कैंप में पाला बदल लिया था। 

आगामी मुंबई मनपा चुनाव सर पर हैं जिसे पिछले डेढ़ साल से टाला जा रहा है। वर्तमान में मुंबई में प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ही कार्यभार संभाल रहे हैं। सभी 227 नगरसेवकों का कार्यकाल मार्च 2022 में ही समाप्त हो चुका है।

No comments