0 चाचा भतीजा की पुणे में सीक्रेट मीटिंग, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज/इंडिया गठबंधन की मीटिंग होनी है 31 अगस्त को मुंबई में - Khabre Mumbai

Breaking News

चाचा भतीजा की पुणे में सीक्रेट मीटिंग, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज/इंडिया गठबंधन की मीटिंग होनी है 31 अगस्त को मुंबई में

पुणे, महाराष्ट्र

बीते शनिवार 1 बजे दोपहर में शरद पवार पुणे के कोरगांव पार्क आए थे। 

वह अपने एक कारोबारी मित्र के यहां थे। पांच बजे के आसपास उन्हे वहां से बाहर निकलकर जाते हुए देखा गया ।
ठीक दो घंटे बाद लगभग पौने 7 बजे शाम को कैमरे की नजरों से बचते  बचाते राज्य के उपमुख्यमंत्री व भतीजे अजीत पवार को भी निकलते हुए देखा गया।
दरअसल शरद पवार एवम अजीत पवार दोनो ही पुणे में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
दोनो के बीच एक घंटे तक बातचीत चली, इस समय जयंत पाटिल भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा , मैं भी कोरगाँव पार्क पुणे में ही था। पवार साहब के यहां होने पर कुछ कह नहीं सकता क्यों कि यह बहुत बड़ा क्षेत्र है।
हम उन सभी के साथ हैं जो INDIA गंठबंधन के साथ हैं। हमे उम्मीद है कि शरद पवार INDIA गठबंधन के साथ हैं।

बता दें कि पहले भी अजीत एमवीए गठबंधन को झटका देने के लिए , चाचा शरद पवार के भाजपा वाली एनडीए को समर्थन दिलाने की कोशिश कर चुके हैं।

भाजपा नेता अतुल भातखलकर ने कहा कि यह तो उन्हीं से पूछने पर पता चलेगा कि बैठक में क्या चर्चा हुई है।

वहीं राकांपा नेता अमोल मितकिरी का कहना है कि यह एक पारिवारिक मुलाकात भी हो सकती है।

जो भी हो, 31 अगस्त से 1 सितंबर की दो दिवसीय INDIA समूह की मुंबई में होनेवाली बैठक से पहले दोनो चाचा भतीजा की यह बैठक बड़ी अहम मानी जा रही है।


No comments