0 २२ अनाथ बच्चों को सीएम शिंदे लेंगे गोद/ श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन उठाएगा पूरा खर्च; इरशल वाड़ी में हुए भू स्खलन से २७ की हो चुकी है मौत/ - Khabre Mumbai

Breaking News

२२ अनाथ बच्चों को सीएम शिंदे लेंगे गोद/ श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन उठाएगा पूरा खर्च; इरशल वाड़ी में हुए भू स्खलन से २७ की हो चुकी है मौत/

मुंबई ,

(सर्च अभियान के तहत एनडीआरएफ की टीम
 मौके पर )

लगभग 3 दिन पहले रायगढ़ खालापुर तहसील के अंतर्गत इरशल वाड़ी क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते भूस्खलन हुआ है ।कई मकान तहस नहस  हो गए जिसमें कल शाम तक 27 लोगों के मारे जाने की खबर की पुष्टि हो चुकी है ।78 लोगों से ज्यादा अभी भी गायब है और उनका सर्च अभियान जारी है।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि कई लोग जो अभी तक नहीं मिल पा रहे हैं वह मलबे में कहीं न कहीं फंसे होंगे या दबे होंगे और उन्हें जल्द निकाल लिया जाएगा। इसलिए बचाव और शोध अभियान को जारी रखा जाए या बंद किया जाए इस पर वह कल यानि सोमवार को विचार करेंगे।

कल शाम को ६ मृत शरीर आपदा एवं राहत प्रबंधन टीम को सर्च अभियान के तहत मिले जिससे मौत का आंकड़ा 27 तक पहुंच गया।

क्या कहा रायगढ़ जिलाधिकारी ने ?

योगेश म्हस्के, रायगढ़ कलेक्टर ने कहा कि बहुत ही भावनात्मक निर्णय है कि हम सर्च ऑपरेशन बंद करें। वर्षा अधिक हो रही है, हमारे साथी काम नही कर पा रहे हैं। पहले भी हमने एक एक हफ्ते के बाद भी कई लोगों को मलबे से निकाला है।  गांव के निवासी हम पर टकटकी लगाए हैं कि कम से कम हम उनके परिजनों, संबंधियों के शरीर ही दिला दें ताकि वह उनका अंतिम संस्कार तो कर सकें।हम हमारी पूरी शक्ति के साथ इस अभियान के लिए कटिबद्ध हैं। कल शाम ६:३० बजे भारी वर्षा और खंडित बिजली आपूर्ति के चलते अभियान को स्थगित कर दिया गया था।

कटकरी समाज के नेता अंकुश वाघ ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह इस रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दें। उल्लेख कर दें कि अंकुश वाघ इस भीषण वर्षा के चलते हुए भूस्खलन की त्रासदी में अपने ही परिवार से ९ लोगों को खो चुके हैं, पर उन्हें लगता है कि आगे यदि ऑपरेशन जारी रहा तो उन लोगो के लिए भी जानलेवा हो सकता है जो इस बचाव अभियान में लगे हैं।

( भीषण घटना के दिन महाराष्ट्र सी एम शिंदे रायगढ़ लैंड स्लाइड स्पॉट पर क्षतिग्रस्त लोगों से बात करते हुए)

वि .प.उपसभापति का विधानमंडल में बयान

कल शनिवार को विधानमंडल में विधानपरिषद की उपसभापति श्रीमती नीलम गोरहे ने बयान दिया है कि इस त्रासदी में अनाथ हो चुके २२ बच्चो को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गोद ले रहे हैं। सभी इन बच्चो के शैक्षणिक एवम अन्य खर्चे सीएम के बेटे एवम कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे की संस्था श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन उठाएगी।
६८ वर्षीय नीलम गोरहे राज्य के उच्च सदन विधान परिषद की १३ वीं उपसभापति हैं।



No comments