टोल प्लाजा पर अमित ठाकरे को रोकना पड़ा भारी/ मनसे कार्यकर्ताओं ने की जमकर तोड़फोड़, टोल अधिकारी से मंगवाई माफी/ टोल प्रशाशन ने शिकायत दर्ज कराने से किया इनकार
सिन्नर, महाराष्ट्र
इस घटना के बाद कल ही रात २.३० बजे के लगभग तीन कारों में आए मनसे कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। अभद्र व्यवहार करते हुए टोल प्लाजा के सामान तोड़े फोड़े गए और मौजूद प्रशाशन अधिकारी से माफी भी मंगवाई गई।
मनसे वर्करों के अनुसार, टोल प्लाजा स्टाफ ने उनके नेता और राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया।
पूरे मामले का वीडियो भी खूब वायरल हुआ है। पुलिस प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया है पर कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज की गई है। टोल प्लाजा सिन्नर प्रशाशन ने कोई शिकायत पुलिस में दर्ज करने से इनकार किया है।
No comments
Post a Comment