0 एक महीने में ५ बार दिल्ली में सीएम शिंदे की हाजिरी; सीएम पद अजीत को मिलने की अटकलें/ अपात्रता की तलवार शिंदे समूह पर - Khabre Mumbai

Breaking News

एक महीने में ५ बार दिल्ली में सीएम शिंदे की हाजिरी; सीएम पद अजीत को मिलने की अटकलें/ अपात्रता की तलवार शिंदे समूह पर

कल शाम एकनाथ शिंदे, राज्य के मुखिया एक बार फिर दिल्ली अपने परिवार के साथ पहुंचे और पी एम मोदी से मुलाकात की।

उन्होंने मीडिया से कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी और मोदी जी से मिलने की इच्छा  परिवार ने जताई थी इसलिए मिलने आया। इस मौके पर  पत्नी लता शिंदे, पिता संभाजी शिंदे, बेटा श्रीकांत, बहू रुशाली और पोता रुद्राक्ष भी थे।

 इसके अलावा मैने पी एम से धारावी पुनर्विकास, मेट्रो प्रोजेक्ट, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, इंफ्रा से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार की ओर से पूरी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कल ही देर शाम अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री से भी मुलाकात की और राज्य के कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की है।

अजीत पवार के अगले सीएम बनाए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है।
पिछले एक माह में सीएम शिंदे अब तक पांच बार दिल्ली की दौड़ लगा चुके हैं।

वहीं कल राज्य में दोनो उप मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस एवम अजीत पवार का जन्मदिवस रहा, जिसे धीमे तरीके से मनाया गया, वजह अत्यधिक वर्षा और रायगढ़ भूस्खलन से २७ मौतें भी रहीं।
फडणवीस ने तो ट्विटर पर पहले ही लिख दिया था कि कोई बैनर न लगाए जाएं। 

अजीत पवार के बर्थडे शुभकामनाओं के बैनरों में कई जगह उन्हे अगला मुख्यमंत्री बता दिया गया। 
उनके राकांपा सहयोगी एवम विधान परिषद सदस्य अमोल मितकरी ने तो ट्वीट पर 'लवकरच अजीत पर्व ' ट्वीट करके उनके सी एम बनने की अटकलों को और हवा दे दी।


राकांपा के विश्वस्त नेताओं के अनुसार अजीत दादा ने चाचा शरद पवार को छोड़ शिंदे फडणवीस सरकार का दामन इसीलिए थाम लिया क्योंकि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उन्हे राज्य की टॉप कुर्सी ऑफर की है। दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर को शिवसेना विधायको की अयोग्यता वाले पेटिशन पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश भी दे दिया है।

लेकिन यह इतनी जल्दी होने के आसार कम हैं। एक और शिंदे समूह अपने साथ ५० विधायको के समर्थन के साथ है दूसरी ओर अजीत पवार राकांपा के ४० विधायको का साथ होने पर दावा कर रहे हैं।

No comments