मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल: दो पाक नागरिक आरडीएक्स से भरा टैंकर लेकर मुंबई से गोवा जा रहे; पुलिस तलाश अभियान में जुटी
मुंबई,
इसके पहले भी इस हफ्ते एक कॉल आ चुका है जिसमें मुंबई सिटी में बम प्लांट की जाने की धमकी दी गई थी।
मुंबई पुलिस को कंट्रोल रूम कॉल पर धमकी दी गई थी कि अगर सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस नहीं भेजा गया तो २६/११ जैसा दूसरा हमला फिर से हो सकता है। यह भी कहा गया कि यदि ऐसा होता है तो जिम्मेदार यूपी सरकार होगी।इस कॉल को फर्जी पाया गया।
12 जुलाई के दिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार को भी इसी तरह के थ्रेट कॉल आ चुके हैं। इस कॉल में दावा किया गया कि कारतूस और ए के ४७ कई विशेष स्थानों पर रखे गए हैं और २६/११ जैसी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
बाहर हाल कॉल्स के खिलाफ वर्ली पुलिस में धारा 509(२) के तहत केस दर्ज किया जा चुका है और पुलिस गंभीरता से इसकी जांच में जुट गई है।
No comments
Post a Comment