0 मुंबई समेत उपनगरी इलाके आज और कल भी हैं ऑरेंज अलर्ट मोड पर/ कल की हुई भारी बरसात में रुकी लाइफलाइन लोकल/ ४ लोगो की मौत - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई समेत उपनगरी इलाके आज और कल भी हैं ऑरेंज अलर्ट मोड पर/ कल की हुई भारी बरसात में रुकी लाइफलाइन लोकल/ ४ लोगो की मौत

मुंबई 

(पिछले २४ घंटो में मुंबई के अलग अलग इलाकों से २६ पेड़ /झाड़ गिरने, १५ अलग अलग क्षेत्रों में शर्ट सर्किट से बिजली आपूर्ति खंडित होने, पांच जगहों पर आंशिक/ पूर्ण रूप से घर क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं हुईं।)


मुंबई महानगर और उपनगरीय इलाके अंबरनाथ कल्याण थाने मुरबाड  ,पालघर, वसई, विरार, नालासोपारा आदि इलाकों में भारी बरसात होती रही। कल सुबह ८ बजे के लगभग शुरू हुई बरसात शाम के ४.३० तक चलती रही।

(ठाणे मार्केट में १८ जुलाई का दृश्य)

सेंट्रल थाने के छह में से तीन जिलों में तो ३०० मिमी से अधिक रफ्तार में बरसात होती रही।
सबसे ज्यादा असर भिवंडी में देखने को मिला जहां ४६१.५० मिमी की रफ्तार से बरसात हुई तो अंबरनाथ में ३८९.७५ मिमी, ठाणे में २८४.५० मिमी की बरसात दर्ज की गई।

मुरबाड़ में १६८.५० मिमी की बरसात रही। मुंबई में बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन बरसात होती रही।लगभग ६३ मिमी की रफ्तार से बरसात कोलाबा, सांताक्रुज में दर्ज हुई।

 छह महीने की बच्ची हृषिता नाले में बही..
कल्याण के आगे ट्रैक पर पूरी तरह पानी भरने के कारण इलेक्ट्रिक संपर्क टूट गया, ट्रैक भी नही दिख रहे थे..ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रह गई..जिसके बाद परेशान होकर यात्री पैदल चलने लगे। दादाजी और नातिन भी इस भीड़ में थे, नातिन का छह माह का बच्चा दादाजी के हाथ में था जो छूट गया और बड़े नाले में बह गया।
सर्च अभियान कल्याण रेलवे पुलिस ,एनडीआरएफ  द्वारा संयुक्त रूप से शाम के सात बजे तक चला पर भारी वर्षा के चलते कुछ नही कर पाए।

हैदराबाद की मूल निवासी योगिता रुमाल अपनी बच्ची हृषिता के साथ मुंबई में थी। हृषिता का इलाज के ईएम अस्पताल में हो रहा था। योगिता उपनगर भिवंडी में रह रही है। नाले में गिरने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमे देखा गया कि मां किस तरह रोते बिलखते हुए बच्ची को बचाने की गुहार लगा रही थी। कुछ लोग नाला में कूद भी पड़े लेकिन बच्ची को नही ढूंढ पाए।

 SOS कॉल अलर्ट पर जानकारी मिलते ही शिवसेना के तैराक कार्यकर्ता वैभव राणे  जो डोंबिवली फोर्स में हैं, वह टीम के साथ पहुंचे और नाले में तैरकर एक पेड़ के पास तक पहुंचे जहां कपड़ा लटका हुआ था, इनकी टीम को अंदाज था कि वह बच्ची हो सकती है, पर वह एक बैग निकला। आगे से फायर टीम के लोगों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बच्ची को पेशाब के रास्ते ( urinary tract) में समस्या थी, जिसका इलाज के ई एम अस्पताल में चल रहा था।


भिवंडी में टेमघर इलाके से दर्दनाक घटना हुई।

९ वीं में पढ़नेवाली  १४ सुजाता कदम अपने छोटे भाई ७ वीं में पढ़नेवाले १२  वर्षीय गोवर्धन कदम का हाथ पकड़े घर लौट रही थी, अचानक से खुले नाले में गिर गई, गोवर्धन ने हाथ पकड़ा हुआ था, वह भी गिर गया।
लगभग ५ से ७ फीट लंबे नाले से स्थानीय लोगों की मदद से गोवर्धन को बचा लिया गया लेकिन सुजाता बह चली और उसका दुखद निधन हो गया।
यह घटना १.३० बजे दोपहर की है जब दोनो बच्चे स्कूल से वापस घर आ रहे थे।

फायरमैन नितिन चव्हाण के अनुसार २.१५ बजे कॉल आया और टीम निर्माण कर भिवंडी के गंतव्य तक पहुंचने में आधा घंटा लग गया क्योंकि बरसात के चलते भारी ट्रैफिक जाम में रुकना पड़ा।कई घंटे तक हमारी टीम ढूंढती रही लेकिन सुजाता का पता नही लग पा था था। स्थानीय लोगों की मदद से हम नाला के अंतिम छोर जो एक कृषि भूमि के पास है, वहां तक पहुंचे। हममें से एक अधिकारी नाला में कूद गए और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद  एक लोहे की रॉड में रेन कोट, ड्रेस अटका मिला, हम सभी अलर्ट किया गया। यह सुजाता का शव था।

लगभग शाम के ४ बजे मोटी रस्सी की मदद से सुजाता के शव को बाहर लाया जा सका। भिवंडी के लोकल इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल प्रशासन ने सुजाता को ब्रॉट डेड ( मृत अवस्था में लाया गया ) घोषित कर दिया।
पोस्ट मार्टम के बाद मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया।
इस मामले में शांति नगर पुलिस ठाणे में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट भी दर्ज किया गया है।

 सायन के एंटॉप हिल इलाके  में एक पेड़ के गिर जाने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

आज और कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। भारी बरसात होने की पूरी संभावना है।
आज प्रशाशन ने नर्सरी से बारहवीं कक्षा के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।



No comments