अमरावती के एसीपी ने किया पत्नी एवम भांजे को शूट, खुद को भी मारी गोली/ कोई सुसाइड नोट नही/ मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुणे, महाराष्ट्र
(दिवंगत सहायक पुलिस आयुक्त भरत गायकवाड, पत्नी मोनी गायकवाड )
महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार की सुबह 3:15 बजे बालेवाड़ी क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना हुई है।
यहां लक्ष्मण नगर में रहने वाले 57 वर्ष के भरत गायकवाड अमरावती में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे शनिवार शाम से वापस अपने घर पुणे लौटे और देर रात 3:15 बजे क्या उन्होंने अपनी पत्नी 44 वर्ष की मोनी गायकवाड अपने भांजे 35 वर्षीय दीपक गायकवाड को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घर के दूसरे कमरों में उनकी मां और उनके दो बेटे भी मौजूद थे उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी और पुलिस को तत्काल अलर्ट किया।
गायकवाड इस समय छुट्टी पर थे और शनिवार को ही पुणे के बानेर , बालेवाडी स्थित अपने घर आए हुए थे।
मौके पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने तीनों के शव अपने कब्जे में तो ले लिए पर मौके से उस कमरे से या उस पूरे घर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने कहा है कि जांच जारी है।
इस पूरे प्रकरण पर पुलिस अभी समझने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है कि किन कारणों से भरत गायकवाड़ ने इतना बड़ा कदम उठाया। चतुरश्रृंगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस दल इस गहरे सदमे में है कि इतने ऊंचे पद पर तैनात अधिकारी ऐसा कदम कैसे उठा सकता है।
No comments
Post a Comment