११अगस्त को शिंदे आउट, पवार इन? दिग्गज कांग्रेसी नेता के बयान के बाद फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी
महाराष्ट्र की सियासत में काफी उथल-पुथल पहले से ही देखने को मिल रहे हैं । 2 जुलाई को जहां एक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ने के बाद चाचा एवं राकांपा प्रमुख शरद पवार को छोड़कर शिंदे फडणवीस सरकार को समर्थन देने वाले जूनियर पवार और वर्तमान में उपमुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री अजित पवार को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
जहां उनके जन्मदिन पर उनके सहयोगी व विधान परिषद के सदस्य अमोल मिटकरी ने भी ट्वीट कर यह दावा कर दिया था कि अब अजीत युग शुरू होने जा रहा है। अजित पवार के जन्म दिवस के अवसर पर कई बैनरों में उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी दिखा दिया गया।
कल महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता एवं पूर्व में राज्य के मुख्यमंत्री रहे पृथ्वीराज चव्हाण ने अपना विश्लेषण बताते हुए ANI को साक्षात्कार में कहा कि 11 अगस्त तक एकनाथ शिंदे की छुट्टी हो जाएगी और अजित पवार को मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। निश्चित तौर पर उन्होंने शिवसेना से बगावत तो की ही है और उनकी व उनके समर्थक विधायकों की अयोग्यता पर फैसला हो ही जाएगा और उनकी अयोग्यता पर सहमति से इनकार नहीं किया जा सकता। 10 तारीख तक यह फैसला होने के बाद ही अजीत पवार को मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के इस बयान के बाद आखिरकार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते समय कहा कि राज्य में एकनाथ शिंदे के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हम इस महायुति में सबसे बड़ी पार्टी हैं। सबसे बड़ी पार्टी का नेता होने के नाते मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मुख्यमंत्री पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और एकनाथ शिंदे ही हमारे मुख्यमंत्री रहेंगे। इन बयानों से कोई फर्क पड़ने वाला नही है।
No comments
Post a Comment