मणिपुर वायरल वीडियो की जांच करेगी सीबीआई: केंद्र सरकार/ ३५ हजार सीआरपीएफ जवान मणिपुर में तैनात/ हालात नियंत्रण में
मणिपुर,
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज जानकारी दी है कि मणिपुर वायरल वीडियो मामले में जिसमे ४ मई को दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र करने, परेड कराने, सामूहिक बलात्कार करने की भीषण भयावह घटना दर्ज हुई , जांच करने के लिए सीबीआई को निर्देशित कर दिया है।
इस घटना का वीडियो बुधवार १९ जुलाई को वायरल हुआ और देश के हर कोने से नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। संसद भवन के मानसून सत्र में विरोधी पक्ष ने भी खूब घेरा। अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री इस पर चर्चा के लिए भी तैयार रहे, फिर भी विरोधी पक्ष के सांसदों का हंगामा जारी रहा।कल तो २६ विरोधी पार्टियों की I.N.D.I.A. ने केंद्र सरकार के प्रति अविश्वास प्रस्ताव का ड्राफ्ट भी पास करवाया।
पूरे मणिपुर में ३५ हजार सीआरपीएफ की सेनाएं तैनात की गई है, स्थिति सामान्य तो नही पर नियंत्रण में है। जिस मोबाइल से वायरल वीडियो लेकर सर्कुलेट किया गया था, उसे जप्त किया गया है और मोबाइल का संचालन करने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।
एक और खबर के अनुसार मणिपुर से लगभग ४००० शस्त्र, राइफल, AK ४७ इत्यादि सरकारी हथियार चुराए गए हैं और इनकी तस्करी, खरीद बिक्री असम में हो सकती है, इसलिए भी पुलिस प्रशासन रेड अलर्ट मोड पर निगरानी रख रही है।
केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि वायरल वीडियो वाली घटना की जांच मणिपुर के बाहर ही कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
No comments
Post a Comment