देवेंद्र कुमार उपाध्याय मुंबई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तय, शनिवार को लेंगे राजभवन में शपथ
मुंबई,
(मुंबई उच्च न्यायालय)
श्री उपाध्याय वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश नितिन मधुकर जामदार की जगह ले रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा उनके नाम की अधिसूचना स्वीकृत कर दी गई है।
श्री उपाध्याय इलाहाबाद हाई कोर्ट में पिछले ११ साल से न्यायाधीश रहे हैं और देश की सबसे प्रमुख हाई कोर्ट में से एक इलाहाबाद हाई कोर्ट जहां १६० न्यायाधीश शामिल हैं, वहां अच्छा खासा अनुभव लिया है। उनके अनुभव को देखते हुए कोलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश मुंबई हाई कोर्ट के चीफ जज के लिए लगाई थी।
व्यक्ति परिचय
देवेंद्र कुमार उपाध्याय १६ जून १९६५ के दिन अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश में जन्म,
उपनाम: डी के उपाध्याय
पिता: आर ए उपाध्याय राजस्व बोर्ड में प्रसिद्ध वकील रहे। वह एनटीपीसी, रिजर्व बैंक, यूपी पावर कॉरपोरेशन जैसी संस्थानों के लिए वकील के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
१९९१ में लखनऊ विश्व विद्यालय से कानूनी उपाधि ली और पंजीकृत वकील बने।
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ में सिविल एवम संवैधानिक मामलों में अनुभव प्राप्त किया।
दिसंबर २०११ में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति मिली।
अगस्त २०१३ में स्थाई न्यायाधीश के रूप में स्थापित हुए।
वह १५ जून २०२७ को सेवा निवृत्त होंगे।
No comments
Post a Comment