0 ठाणे के २३ वर्षीय युवा ने की आत्महत्या/ ट्रैफिक पोलिस को ठहराया जिम्मेदार/ ड्रंक एंड ड्राइव केस में पकड़ा था ट्रैफिफ पुलिस ने - Khabre Mumbai

Breaking News

ठाणे के २३ वर्षीय युवा ने की आत्महत्या/ ट्रैफिक पोलिस को ठहराया जिम्मेदार/ ड्रंक एंड ड्राइव केस में पकड़ा था ट्रैफिफ पुलिस ने

ठाणे, मुंबई

घटना 16 जुलाई 2023 की है जिस समय मुंबई समेत कई उप नगरों में गटारी का कार्यक्रम चल रहा था।
गटारी एक प्रकार का वह कार्यक्रम है जिसके तहत मराठी भाषियों के लिए श्रावण महीना शुरू होने से पहले का दिन है जिसमें शराब और कबाब के सेवन का चलन है।

वागले  स्टेट , ठाणे की तरफ से भी ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की गई थी और ट्रैफिक पुलिस विशेष अभियान के तहत लोगों को रोककर ड्रंक एंड  ड्राइव चेक अभियान के तहत मशीन द्वारा  चालको को रोककर ब्रीदिंग सिस्टम चेक कर रही थी।

कोपरी के नजदीक एक मोटरसाइकिल को ट्रैफिक पोलिस ने  रोका जिस पर 3 लोग सवार थे और मोटरसाइकिल चालक बिना हेलमेट के था, उसके मुंह पर मशीन लगाते ही लेवल 165 के पार दिखा जो कि तय मानक 100 मिलीग्राम पर 100ml ब्लड अल्कोहल की मात्रा से ज्यादा थी। चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था और बाइक पर 3 लोग सवार थे। इन तीन विभिन्न तरह के नियमों के उल्लंघन पर केस दर्ज किया गया और कोर्ट की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। बाइक चालक 23 वर्षीय मनीष उतेकर अगले ही दिन ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से मिलने गया और उनसे निवेदन भी किया कि मामले को कोर्ट की कार्रवाई तक ले जाया जाए इससे उसका करियर समाप्त हो सकता है ।

२८ जुलाई को कोर्ट में पेश होने से पहले ही घरवालों के काम पर चले जाने के बाद मनीष उतेकर ने अपने आप को फांसी लगा ली और मां को भेजे गए संदेश में उसने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा दी गई बार-बार मानसिक प्रताड़ना की वजह से उसने यह कदम उठाया है।

ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त विनायक रावत ने कहा कि हमारे अधिकारियों में उसे तीन अलग प्रकार के नियमों के उल्लंघन पर पकड़ा था चालन भी किया था और नियमों के तहत उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मनीष को तय करने अपनी जान ले ली है गंभीर कदम उसे नहीं उठाना चाहिए था।

No comments