0 अदानी समूह को धारावी पुनर्विकास के लिए राज्य सरकार की मिली मंजूरी/ कुल ५०६९ करोड़ में विकास करने की लगाई थी अदानी ने बोली - Khabre Mumbai

Breaking News

अदानी समूह को धारावी पुनर्विकास के लिए राज्य सरकार की मिली मंजूरी/ कुल ५०६९ करोड़ में विकास करने की लगाई थी अदानी ने बोली

नवंबर २०२२ में बोली लगाने और फिर अवार्ड मिलने के बाद लगभग साढ़े छह महीने बाद अदानी समूह की कंपनी अदानी प्रॉपर्टीज को राज्य सरकार ने पुनर्विकास के लिए मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट २४० हेक्टेयर में फैला हुआ है। 

संयोग यह भी रहा कि देवेंद्र फडणवीस द्वारा कैबिनेट रिशफल होने के आखिरी दिन ही यह मंजूरी मिल गई।

धारावी पुनर्विकास योजना DRP में अदानी प्रॉपर्टीज और डीएलएफ समूह ने भी बोली लगाई थी। डीएलएफ ने २०२५ करोड़ की राशि तो अदानी प्रॉपर्टीज ने ५०६९ करोड़ की बोली लगाई थी , अदानी प्रॉपर्टीज को विकास का जिम्मा दिया गया है।

उल्लेख कर दें कि धारावी पुनर्विकास को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय में एक मामला लंबित है ,लेकिन राज्य कैबिनेट ने जल्दी दिखाते हुए बिना अधिक विलंब के इसे मंजूरी दे दी है।

 राज्य सरकार १००करोड़ लगाएगी, अदानी समूह ४०० करोड़ रुपए  लगाएगी। नियमतः कुल अवॉर्ड बोली का २५  प्रतिशत रकम अदानी समूह को देना होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए एक स्पेशल परपज वेहीकल का निर्माण किया जाएगा और फंड की निगरानी इस अकाउंट में की जायेगी।

No comments