विधान सदन में बोले अबू आजमी: वंदे मातरम कभी नही कह सकते, इस्लाम धर्म इसकी इजाजत नहीं देता/ मां के सामने भी सर नही झुकता
महाराष्ट्र का मानसून सत्र चल रहा है।
विधान सदन मुंबई में विधायको के बीच सपा मुंबई अध्यक्ष, विधायक अबू आसीम आजमी ने स्पीच में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति संभाजी नगर में रामनवमी के समय नारे लगे कि यहां रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोलियां चला दी । एक अधिकारी द्वारा बेकसूर नसीरूदीन को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। वह अपने घर के बाउंड्री में अंदर खड़ा था। पुलिस अधिकारी का कहना है उसने नी यानी घुटने की पोजीशन में गोली चलाई, जबकि ऐसा होता तो बाउंड्री की दीवार पर गोली लगती, उस व्यक्ति को नही। वह अपने घर में अकेला कमाऊ व्यक्ति था। पुलिस पर धारा ४०१ A के तहत मामला बनता है। क्या आप कार्रवाई करेंगे?
आजमी ने आगे कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी हेट स्पीच के खिलाफ आपत्ति जताई है , बावजूद उसके कितने ही मंचो से हेट स्पीच जारी है, किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कार्रवाई सिर्फ एक धर्म, समुदाय विशेष के ही खिलाफ क्यों?
वंदे मातरम पर क्या कहा आजमी ने ?
आजमी ने कहा कि इस्लाम धर्म वंदे मातरम कहने की इजाजत नहीं देता। वह कभी नही कहेंगे। हमारा सर अपनी मां के सामने भी नही झुकता। हमारा सर सिर्फ जिसने यह जहां बनाया, उस अल्लाह के सामने ही झुकता है।
आजमी की स्पीच पर सदन में हंगामा होने लगा जिस पर पहले तो विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को शांत रखने की कोशिश की लेकिन १० मिनट के लिए सदन स्थगित करना पड़ा।
देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब:
राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा छत्रपति संभाजी नगर में राम मंदिर है, वर्षों से लोग वहां आराधना भी करते आए हैं। उस दिन उपद्रवी वहां भक्त समुदाय पर पत्थर फेंक रहे थे, आपसी सौहार्द को बिगाड़ रहे थे। ग्रुप बनाकर लोग विरोध कर रहे थे। पुलिस ने जो किया सिर्फ उपद्रवियों के साथ किया। किसी निर्दोष को मारा पीटा नही गया। मैं इस बात को नही मानता। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
No comments
Post a Comment