भाजपा पूर्व सांसद किरीट सोमैया आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सोमैया ने लिखा फडणवीस को पत्र/ विरोधी नेताओं ने जमकर किया विरोध
मुंबई,
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम सांसद रहे किरीट सोमैया जो अक्सर किसी न किसी नेता पर आरोप लगाकर चर्चा में बने रहे हैं, अब वह ही आरोपों से घिरते नजर आ रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर सोमैया को बिना कपड़ों के आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। आरोप लग रहे हैं कि ३५ से ४० महिलाओं के साथ सोमैया ने दुर्व्यवहार किया है।
कांग्रेस की मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नारा देती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन इसका अर्थ है बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाओ। हमेशा दूसरे नेताओं को आरोप लगाकर उनके चरित्र पर कीचड उछालकर बदनाम करने वाले सोमैया अब खुद चरित्र हीन देखे जा रहे हैं। क्या भाजपा कोई एक्शन लेगी?
ठाकरे गट की नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि उनके सूत्रों द्वारा जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक ३५ से ४० महिलाओं के साथ सोमैया के द्वारा अश्लीलता करने का आरोप है, लगभग साढ़े तीन घंटो का अलग अलग ३५/४० वीडियो क्लिप मौजूद है जो आपत्तिजनक हैं।
जानना यह है कि क्या इन पीड़ित महिलाओं ने सोमैया के खिलाफ राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इसकी शिकायत की है? अपने तरीके से दूसरे कई नेताओं को कटघरे में खड़ा करनेवाले सोमैया खुद ही चरित्र हीन साबित हो रहे है।
सोमैया ने फडणवीस को लिखा पत्र:
दूसरी ओर सोमैया ने कल १७ जुलाई को देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस वायरल वीडियो एवम अन्य इस तरह के वीडियो यदि किसी के पास मौजूद हैं तो उन सभी की जांच की जाए, ऐसा निवेदन किया है।सोमैया ने कहा कि वह वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे चरित्र हीनता के आरोप को सिरे से खारिज कर रहे हैं। इस की जांच हो और सत्य जनता के सामने लाया जाए। सोमैया ने कहा कि उन्होंने कभी किसी महिला का शोषण नही किया है।
बता दें कि किरीट सोमैया चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, पूर्व मुंबई सांसद रहे हैं एवम नील सोमैया, इनके पुत्र मुलुंड से नगरसेवक रहे हैं। किरीट सोमैया की पत्नी भी मुंबई के महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
No comments
Post a Comment