अमित शाह कल करेंगे सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च/ सहारा इंडिया के १० करोड़ से अधिक निवेशकों को मिलेगा अगले ९ महीनो में जमा पैसा
नई दिल्ली/
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह कल सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च करने जा रहे हैं।
आपको याद होगा कि सहारा इंडिया परिवार जो सुब्रतो रॉय द्वारा प्रणित है और बड़े फ्रॉड के बाद सुब्रतो को जेल जाना पड़ा । सहारा इंडिया को चार सहकारिता समितियों यानी क्रेडिट सोसाइटी में १० करोड़ से अधिक लोगों की जमा राशि है जो करोड़ों में हैं और निवेशकों को राहत मिले, इसलिए सहकारिता मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी।
वह चारो क्रेडिट सोसाइटीयां इस प्रकार हैं:
१: सहारा को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड
२: सहारा यूनिवर्सल मल्टी पर्पज सोसाइटी लिमिटेड
३:हमारा इंडिया क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
४:स्टार्स मल्टी पर्पज को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
रिफंड पोर्टल लांच होने के बाद सही निवेशक अपनी डिटेल भर सकेंगे और अगले ९ महीनो के अंदर उनकी जमा राशि वापस की जाएगी।
सहकारिता मंत्रालय द्वारा न्यायालय में अर्जी दाखिल किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ५००० करोड़ की भरपाई के रूप में CRCS को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था।
No comments
Post a Comment