0 यवतमाल से पुणे जा रही प्राइवेट बस में लगी आग/ २५ मरे, ८ घायल/ बुलढ़ाणा सरकारी अस्पताल में इलाज जारी/ मृतकों के परिजनों को ५ लाख की मदद, घायलों का इलाज सरकार की जिम्मेदारी: उपमुख्यमंत्री - Khabre Mumbai

Breaking News

यवतमाल से पुणे जा रही प्राइवेट बस में लगी आग/ २५ मरे, ८ घायल/ बुलढ़ाणा सरकारी अस्पताल में इलाज जारी/ मृतकों के परिजनों को ५ लाख की मदद, घायलों का इलाज सरकार की जिम्मेदारी: उपमुख्यमंत्री

आज मध्य रात्रि १:३० बजे के करीब बड़ी ही हृदय विदरक घटना सामने आई है।

यवतमाल से पुणे जा रही विदर्भ ट्रेवल्स की प्राइवेट बस जिसमे ३३ लोग सवार थे, वह समृद्धि महामार्ग से गुजर रही थी ,में आग लग गई और २५ लोगों की बहुत बुरी तरह मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
अन्य ८ गंभीर रूप से घायल हुए ,जिन्हे बुलढाना के सिविल अस्पताल सिंद खेदारजा में भर्ती किया गया है और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

प्रथमतया जानकारी के अनुसार, बस एक ब्रिज से टकरा गई, जिसके चलते ऑयल टांके फट गया, जिसके बाद तुरंत बस में आग लग गई। गाड़ी पूरी तरह पलट गई। जिस बुरी तरह से जलकर लोग मरे हैं, उनकी पहचान करना बड़ा मुश्किल है। इसलिए बुलढ़ाणा जिला अधिकारी डॉक्टर एच पी तुम्मोद ने कहा कि मृतकों का डीएनए टेस्ट करवाने के बाद ही उनके परिजनों को सौंपा जा सकेगा। कुछ खिड़की का कांच तोड़कर बच कर बाहर आ सके।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट किया कि यह घटना बिलकुल हृदय विदारक है, उनकी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देगी। घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर होगा, उनकी स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है, वह खतरे से बाहर हैं।

बता दें कि विदर्भ ट्रैवल की यह प्राइवेट बस बुलढ़ाण  में पुणे के पिंपल खूटा जा रही थी, जो यवत माल से निकली थी।

No comments