0 चर्चगेट के गर्ल्स हॉस्टल में २१ वर्षीय लड़की की लाश/ क्राइम ब्रांच, मुंबई पुलिस जांच में जुटी - Khabre Mumbai

Breaking News

चर्चगेट के गर्ल्स हॉस्टल में २१ वर्षीय लड़की की लाश/ क्राइम ब्रांच, मुंबई पुलिस जांच में जुटी

कल शाम ४ बजे के करीब पुलिस को जानकारी मिलते ही चर्च गेट के सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल में दस्तक दी गई।

जानकारी के मुताबिक अकोला की मूल रूप से रहनेवाली एवम बांद्रा के बड़े कॉलेज की २१   वर्षीय छात्रा इस हॉस्टल के चौथे मंजिल पर रहती थी। उसकी लाश मिली है। गला दुपट्टा से कसा पाया गया है।
वहीं इस वारदात में एक एंगल और निकलकर आया है कि सिक्योरिटी गार्ड कनौजिया भी घटना के बाद से लापता है। पुलिस को शक है कि पहले बलात्कार, फिर हत्या की गई है।

लड़की एक दो दिन में अपने घर अकोला के लिए निकलनेवाली थी।

वैसे अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि यह आत्म हत्या है या हत्या।  विभागीय पुलिस उपायुक्त के निर्देश में पुलिस की टीम, क्राइम ब्रांच के अधिकारी एवम स्पेशल पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गए हैं।

No comments