0 गोराई में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज वार म्यूजियम/ राज्य पर्यटन मंत्री: मंगल प्रभात लोढ़ा - Khabre Mumbai

Breaking News

गोराई में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज वार म्यूजियम/ राज्य पर्यटन मंत्री: मंगल प्रभात लोढ़ा

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्रालय ने सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया है कि मुंबई उपनगर से सटे गोराई क्षेत्र में १३६ एकड़ जमीन में छत्रपति शिवाजी महाराज वार आर्ट म्यूजियम बनाया जाएगा।

इस बैठक की अध्यक्षता पर्यटन विकास मंत्री स्टेट केबिनेट मंगल प्रभात लोढ़ा के निर्देशन में हुई। एक समाचार पत्र को  मंत्री लोढ़ा द्वारा यह जानकारी दी गई है।

इसके लिए १३६ एकड़ जमीन का आबंटन किया गया है।  यह निर्माण एमटीडीसी की जमीन पर किया जाएगा। फाइनल डिजाइन सुनिश्चित की जा चुकी है। म्यूजियम में शिवाजी महाराज द्वारा जीते गए किलों, फोर्ट की जानकारी, गौरिल्ला युद्ध कौशल, उनके द्वारा लड़े गए कई युद्ध  इत्यादि की विस्तारित जानकारी दी गई है जो आज की युवा पीढ़ी के लिए काफी प्रेरक है। 

इस म्यूजियम के निर्माण के  लिए पर्यटन विकास निगम द्वारा ५० करोड़ के फंड का प्रावधान किया गया है।



No comments