0 मुंबई में हर दिन १६ अपराधिक मामले सिर्फ महिलाओं से जुड़े: पिछले ४ महीनो में महिलाओं से जुड़े १९७७ मामले पुलिस थानों में दर्ज - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई में हर दिन १६ अपराधिक मामले सिर्फ महिलाओं से जुड़े: पिछले ४ महीनो में महिलाओं से जुड़े १९७७ मामले पुलिस थानों में दर्ज

मुंबई पुलिस के आंकड़ों के अनुसार पिछले 4 महीना में लगभग महिला अत्याचार से संबंधित 1977 अपराधिक शिकायतें दर्ज की गई है इस आधार पर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं है कि लगभग 16 आपराधिक मामले प्रतिदिन महिलाओं से जुड़े हैं जो विभिन्न स्थानों में दर्ज होते हैं।


इन सभी मामलों में से लगभग 74% यानी 1470 मामलों में हल निकालने का यश मुंबई पुलिस को जरूर प्राप्त हुआ है महिलाओं के विरोध में होने वाली अपराधों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 5% कम हुई है ऐसा भी माना जाता है।

अप्रैल से लेकर अब तक के चार महीना में मुंबई भर के विभिन्न 93 पुलिस स्टेशनों में महिला अत्याचार से जुड़े लगभग 1977 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से 1470 मामलों में पुलिस के दावों के अनुसार समाधान दिया गया है।

मार्च और अप्रैल इन दो महीना में प्रत्येक महीने 506 अपराध दर्ज किया सबसे कम अपराध फरवरी महीने में लगभग 453 दर्ज किए गए थे इस प्रकार प्रतिदिन विभिन्न थानों से 16 आपराधिक मामले प्रतिदिन दर्ज होने का गणितीय अंक सामने है।

जनवरी से अप्रैल तक मुंबई पुलिस के पास बलात्कार के 325 मामले अपहरण के 407 मामले विनय भांग के 714 मामले एवं दहेज से जुड़े 228 मामले तर्ज में 286 मामले बलात्कार और 332 मामले अपहरण के जिसे मुंबई पुलिस द्वारा हल कर लिया गया है।

No comments