बस के अंदर डॉक्टर महिला को छेड़ा, रास्ते में जबरन मांगा फोन नंबर/ मालवणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
मालवणी पुलिस ठाणे ने निर्मल शाह नामक ३३ वर्षीय को गिरफ्तार किया है।
निर्मल शाह जनकल्याण नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है। शाह बस क्रमांक ३४३ में मलाड स्टेशन से सवार था। इसी बस में एक २५वर्षीय महिला डॉक्टर भी शाह के आगे ही खड़ी थी। बार बार शाह डॉक्टर को छूता रहा पर डॉक्टर को लगा कि बस में भीड़ होने की वजह से आगे की ओर धक्का लग रहा होगा, इसलिए शाह द्वारा बार बार छुए जाने पर भी डॉक्टर ने नजर अंदाज किया।
महिला डॉक्टर हाल ही में रूस से पढ़ाई कर लौटी है और अस्पताल में नौकरी की तलाश में मुंबई आई हुई है। रात ९ बजे बीते शनिवार महिला ने मलाड स्टेशन के पास से ३४३ नंबर की बस ली , उन्हे जनकल्याण नगर तक जाना था।
दूसरा यात्री निर्मल शाह भी यही से इस बस में सवार हुआ और डॉक्टर के पीछे ही था। उसे वहां से आगे जाना था ,फिर भी डॉक्टर के साथ ही उतर गया।
रास्ते में चलते समय थोड़ी दूर आकर जबरन डॉक्टर महिला को रोककर उनका फोन नंबर मांगने लगा। इस पर महिला चिल्लाई और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। मालवणी पुलिस ने शाह को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।
No comments
Post a Comment