0 मुंबई को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बदलने की दिशा में तेजी से हो रहा काम/ बेस्ट ६०० बस स्टॉप को दे रही स्मार्ट लुक/ वाईफाई, इमरजेंसी अलार्म, शौचालय, प्रमुख स्थानों की जानकारी क्यूआर कोड पर - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बदलने की दिशा में तेजी से हो रहा काम/ बेस्ट ६०० बस स्टॉप को दे रही स्मार्ट लुक/ वाईफाई, इमरजेंसी अलार्म, शौचालय, प्रमुख स्थानों की जानकारी क्यूआर कोड पर

मुंबई महानगर पालिका में चुनाव मानसून के बाद कभी भी कराए जा सकते हैं।


मुंबई सुमित पूरे महाराष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलने की कोशिश पर काम तेजी से जा रही है में मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट यानी बीईएसटी जो मुंबई शहर में 3800 ज्यादा बसों का संचालन करती है, ने लगभग ६०० बस स्टॉप को स्मार्ट लुक देने की तैयारी की है। अलग अलग मार्गो पर बेस्ट लगभग ३२ लाख यात्रियों को मुंबई में एक कोने से दूसरे कोने तक यातायात की सुविधा मुहैया करती है।

इसके तहत बस स्टॉप पर फ्री wifi सुविधा, मिनी लाइब्रेरी, आसपास के प्रमुख स्थानों की जानकारी, सार्वजनिक शौचालय की जानकारी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दी जाएगी। QR कोड पर आधारित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। महिलाओं को मदद देने हेतु इमरजेंसी अलार्म की भी सुविधा मिलेगी।

हर बस स्टॉप को इस तरह अत्याधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में २५ से ३० लाख तक खर्च आएगा।
वर्ली में यह सुविधा शुरू की गई है।

दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए विशेष टाइल्स लगाई जायेगी। ऊपर बस स्टॉप की छत बाहर तक बढ़ाई जाएगी। कई भाषाओं में जानकारी/सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। स्मार्ट डिस्प्ले भी उपलब्ध होंगे। ग्लास फाइबर वाले स्ट्रक्चर बस स्टॉप में होंगे जिससे बस स्टॉप के अंदर से ही बाहर की चीजे देखी जा सकेंगी।

बता दें कि पूरे मुंबई महानगर में लगभग ३००० बस स्टॉप हैं जिनका कायाकल्प किया जाना है। इनमे से अभी ६०० बस स्टॉप को विभिन्न इलाकों में  चिन्हित किया गया है। कारपोरेट ऑफिस , रिहायशी बहुल इमारतों , प्रमुख पर्यटन स्थलों को ध्यान में रखते हुए इन ६०० बस स्टॉप को पहले विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र के अनुसार मुंबई महानगर आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होकर बड़े कायापलट की ओर अग्रसर है और बेस्ट के बस स्टॉप भी इस मुहिम का हिस्सा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बस स्टाप में भी अत्याधुनिक बदलाव किए जाने को लेकर हम प्रयासरत हैं जिससे मुंबई शहर के विकास में एक नई दिशा मिलेगी।








No comments