0 दसवीं के १४ लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म/ ९३.८३% छात्राओं ने मारी बाजी/९८% के साथ कोंकण क्षेत्र राज्य में अव्वल - Khabre Mumbai

Breaking News

दसवीं के १४ लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म/ ९३.८३% छात्राओं ने मारी बाजी/९८% के साथ कोंकण क्षेत्र राज्य में अव्वल

महाराष्ट्र में दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। राज्य में पास होने का औसत ९३.८३% रहा है । कोंकण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सबसे अधिक पास औसत यानी 98% मिला और इसी के साथ कोंकण ने नंबर 1 का दर्जा हासिल किया।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी बोर्ड द्वारा दसवीं के परिणाम 2जून 11 बजे सुबह घोषित किए गए हैं।

उल्लेख कर दें कि दसवीं की परीक्षा 2 से 25 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। एच एस सी के लिए 21 फरवरी से 21 मार्च तक परीक्षा चली थी। एस एस सी के लिए 15 लाख तो वही एच एस सी के लिए लगभग 14लाख लोगों ने परीक्षा दी थी।

दसवीं के लिए लगभग 15 लाख 77 हजार क्षात्राओं में से 8.44 लाख लडको ने तो वहींं 7.33 लाख लड़कियों ने परीक्षा दी थी। 93.85% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता का स्वाद चखा है।

www.mahahsscboard.in तथा  mahresult.nic.in पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक किए जा सकते हैं।




No comments